Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बालू की किल्लत पर सांसद दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
    Jharkhand Top News

    बालू की किल्लत पर सांसद दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    adminBy adminFebruary 22, 2024Updated:February 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कहा 8 लाख मजदूरों के सामने रोजगार का संकट
    बड़े पैमाने पर बाहर भाग रहे मजदूर
    रांची। झारखंड में बालू की किल्लत पर सांसद दीपक प्रकाश ने सीएम चंपाई सोरेन को पत्र लिखा है। श्री प्रकाश ने लिखा है कि राज्य में बालू की किल्लत है। इसकी कालाबाजारी हो रही है। राज्य में सिर्फ 21 बालू घाट चालू हैं, बाकी सभी बंद हैं। बालू की अवैध ढुलाई हो रही है और अवैध ढुलाई कर रहे वाहनों को पकड़ा जा रहा है। पकड़ने के बाद अवैध वसूली की जा रही है, जिसके कारण बालू की कीमत आसमान छू रही है। राज्य सरकार को मिलने वाले राजस्व में कमी हो रही है।

    श्री प्रकाश ने कहा है कि रांची में एक हाइवा बालू 18 हजार रुपये में मिलता था, लेकिन ब्लैक बालू आज-कल 40 से 50 हजार रुपये में मिल रहा है। वहीं, अब प्रति टर्बो बालू की कीमत 6500 से 7500 हो गयी है, जो पहले तीन हजार रुपये थी। वह भी कठिन परिस्थितियों के बाद मिलता है। पत्र में है कि यह विडंबना है कि जिस राज्य में हर कुछ किलोमीटर की दूरी पर नदी है। बालू नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य ठप है। संवेदक अपना काम रोक दिये हैं। प्रधानमंत्री आवास हो या फिर अबुआ आवास, सभी काम रुक गये हैं। रांची नगर निगम में ही 216 सड़क, कलवर्ट और नाले जैसी परियोजनाओं पर काम चल रहा था, जिसे बालू की किल्लत के कारण रोक दिया गया है। राज्य में निर्माण क्षेत्र में लगभग आठ लाख लोग काम करते हैं। इनमें से एक लाख लोग रांची और आसपास के क्षेत्रों में काम करते हैं। इनके समक्ष रोजगार का संकट है। ये दूसरे राज्यों में पलायन करने के लिए मजबूर हैं। श्री प्रकाश ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि इस समस्या के समाधान की दिशा में अविलंब कदम उठायें।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयोगी आदित्यनाथ बहुत ही डायनमिक मुख्यमंत्री : निर्मला सीतारमण
    Next Article झारखंड सहित चार राज्यों में लोकसभा चुनाव लड़ेगा जेएमएम
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version