सदानों को अधिकारों के लिए लड़ाई लड़नी होगी : राजेंद्र
रांची। मूलवासी सदान मोर्चा का 27 फरवरी को मोरहाबादी में अधिकार मार्च की तैयारी पूरी हो गयी है। इसे लेकर सोमवार को बैठक केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद और मीडिया प्रभारी विशाल कुमार सिंह की उपस्थिति में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रभा देवी ने की। मंगलवार को मोरहाबादी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा से राजभवन तक विशाल अधिकार मार्च होगा। इसमें राज्य के सभी जिलों के सदान शामिल होंगे। केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मूलवासी सदानों की उपेक्षा का झारखंड में पराकाष्ठा है। राज्य में बनने वाली सरकार और राजनीतिक दल, मूलवासी सदानों की उपेक्षा पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में बहुसंख्यक मूलवासी सदानों की उपेक्षा कर राज्य में विकास की बात बेमानी होगी। यह सभी राजनीतिक दलों को भी सोचना पड़ेगा। राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सदानों को अधिकार लेना है, तो संगठित होकर अधिकारों के लिए सड़क पर उतरना ही होगा। तब ही मूलवासी सदानों को अधिकार मिलेगा।
बैठक में भुनु प्रसाद, राम साहू, पुष्पा देवी, सविता देवी, सुधा देवी, आरती देवी, कविता देवी, सुषमा देवी, अंजली देवी, लक्ष्मी देवी, कविता देवी, बबिता देवी, विनीता देवी, बुधन देवी, पूजा कुमारी, ममता देवी, लक्ष्मी देवी, प्रतिमा देवी, चरकू साहू, शांति देवी, पार्वती देवी समेत अन्य मौजूद थे।
हक-अधिकार के लिए मूलवासी सदान 27 फरवरी को भरेंगे हुंकार
Previous Articleहाथियों से बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाये वन विभाग: बंधु तिर्की
Next Article जनता के विश्वास पर खरा उतरना लक्ष्य : जीतेंद्र सिंह
Related Posts
Add A Comment