Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»तेजस्वी की जनविश्वास यात्रा पर भड़के प्रशांत किशोर
    राज्य

    तेजस्वी की जनविश्वास यात्रा पर भड़के प्रशांत किशोर

    adminBy adminFebruary 18, 2024Updated:February 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कहा- कांठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती

    तेजस्वी यादव 20 फरवरी से बिहार में ‘जन विश्वास यात्रा’ पर निकल रहे हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर बिहार की सत्ताधारी बीजेपी, जेडीयू एवं हम पार्टी के साथ ही जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर भी हमलावर हैं।

    प्रशांत किशोर खुद भी काफी दिनों से बिहार के अलग अलग इलाकों का पदयात्रा कर रहे हैं। जनविश्वास यात्रा पर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुये प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव और राजद पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीते दिनों नीतीश कुमार ने भी समाधान यात्रा की थी, बिहार के कितने लोगों और बिहार की कितनी समस्याओं का समाधान हो गया? अभी राहुल गांधी न्याय यात्रा कर रहे हैं, बिहार के कितने लोगों को न्याय मिल गया? अब तेजस्वी के जन विश्वास यात्रा करने से क्या होगा? सबसे ज्यादा विश्वास आपने तोड़ा है। 30-32 सालों से बिहार में लालू-नीतीश का ही राज है। इतने सालों में गरीबी मिटी नहीं, पलायन रुका नहीं, रोजगार मिला नहीं। अब किस विश्वास की बात कर रहे हैं आप? जनता इतनी बेवकूफ नहीं है।लोग आएंगे विश्वास यात्रा में,कुछ लोग इकट्ठा भी हो जाएंगे।

    काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ाई जा सकती है।

    प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जिन लोगों ने राजद, लालू जी के बेटे की सरकार देखी है वो जानते हैं ये जात-पात, हिन्दू-मुस्लिम, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से ऊपर उठकर राजनीति नहीं कर सकते हैं। ये इनका कैरेक्टर है। इन चार चीजों से ऊपर उठकर आरजेडी के लोग राजनीति नहीं कर सकते हैं।

    Bihar Patna
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम चंपाई सोरेन सोमवार को इटखोरी महोत्सव का करेंगे श्रीगणेश
    Next Article सुखदेवनगर थानेदार पर प्रताड़ना का आरोप, लाइन हाजिर
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version