रांची। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को अपने कार्यों के साथ अतिरिक्त प्रभार दिया है। वहीं एक अधिकारी का ट्रांसफर किया गया है। प्रभारी सचिव अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग रांची के पद पर पदस्थापित अरवा राजकमल को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ पर प्रभारी सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग रांची और प्रभारी सचिव उत्पाद विभाग रांची, प्रबंध निदेशक जुडको का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
प्रबंध निदेशक झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार जियाडा के पद पर पद स्थापित शशि रंजन को अपने कार्यों के साथ निदेशक खान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। निदेशक खेलकूद सुशांत गौरव को अपने कार्यों के साथ निदेशक उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। निदेशक उद्योग भोर सिंह यादव को स्थानांतरित करते हुए निदेशक भू अर्जन, भू अभिलेख एवं परिमाप झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक संगठित अपराध अपराध अनुसंधान विभाग रांची के पद पर स्थापित सुदर्शन प्रसाद मंडल को अगले आदेश तक अपने कार्य के साथ महानिरीक्षक कारा झारखंड रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



