Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री और ग्रीस के उनके समकक्ष के बीच वार्ता, 2030 तक व्यापार को दोगुना करने पर सहमति
    देश

    प्रधानमंत्री और ग्रीस के उनके समकक्ष के बीच वार्ता, 2030 तक व्यापार को दोगुना करने पर सहमति

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHFebruary 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ग्रीस के उनके समकक्ष किरियाकोस मित्सोताकिस के बीच बुधवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय एवं प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। दोनों देशों ने कृषि, फार्मा, मेडिकल, स्पेस और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमति जताई। वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और ग्रीस के संबंध बहुत पुराने हैं। भारत और ग्रीस के बीच लगभग ढाई हजार वर्षों से व्यापारिक, सांस्कृतिक और विचारों का आदान प्रदान चल रहा है। हमने इन संबंधों को एक आधुनिक स्वरूप देने के लिए कई नए आयामों की पहचान की है। हमने माइग्रेशन और मोबिलिटी पार्टनरशिप एग्रीमेंट को जल्द जल्द अमल में लाने पर चर्चा की है। इससे दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंध और सुदृढ़ होंगे। दोनों देशों के उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने पर भी बल दिया है। अगले साल भारत और ग्रीस के बीच कूटनीतिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ होगी, इसे मनाने के लिए भी दोनों देश एक एक्शन प्लान पर काम करेंगे।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज की बैठक में हमने कई क्षेत्रीय क्षेत्रीय और अन्तरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। हम दोनों इस बात पर सहमत हैं कि किसी भी तरह के विवाद का समाधान आपसी बातचीत और कूटनीतिक तौर तरीकों से किया जाना चाहिए। हम इंडो पैसेफिक रीजन में ग्रीस की सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक भूमिका का स्वागत करते हैं। प्रधानमंत्री ने इस बात पर खुशी जताई कि ग्रीस ने इंडो पैसेफिक ओशन इनेशिएटिव से जुड़ने का निर्णय लिया है। जी-20 बैठक के दौरान भारत की पहल पर आईपैक कॉरिडोर की जिस योजना पर सहमति बनी, वह लंबे समय तक मानवता के विकास में योगदान देगा। इस पहल में ग्रीस भी एक अहम भागीदार बन सकता है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देश 2030 तक आपसी व्यापार को दोगुना करने पर सहमत हुए हैं। आतंकवाद जैसी साझा चुनौतियों पर दोनों देश समन्वय बनाकर चल रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के अलावा दोनों देशों ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि शिपिंग और कनेक्टिविटी हम दोनों देशों की उच्च प्राथमिकता के विषय हैं। इसके साथ ही रक्षा और सुरक्षा के मामलों में हमारा सहयोग हमारे गहरे तालमेल और विश्वास को दर्शाता है। इस क्षेत्र में वर्किंग ग्रुप के गठन से हम रक्षा, साइबर सुरक्षा, आतंकवादी गतिविधियों की रोकथाम के लिए आपसी सहयोग को बढ़ा सकेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरयू राय ने नाराज विधायकों पर कसा तंज, विधायक के एकजुट रहने पर बदलाव संभव
    Next Article राहुल गांधी के नजदीकी माने जाने वाले निकेत पटेल भाजपा में शामिल
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      राष्ट्रपति मुर्मु ने उड़ान भरने के बाद कहा- राफेल ने देश की रक्षा क्षमता पर गर्व बढ़ाया

      October 29, 2025

      भाजपा ने कांग्रेस पर ‘बांग्लादेश-प्रेमी’ होने का लगाया आरोप

      October 29, 2025

      यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि मिथिला की संस्कृति, अस्मिता और राष्ट्रभक्ति की रक्षा का चुनाव : अमित शाह

      October 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार चुनाव 2025: गृहमंत्री अमित शाह का दरभंगा में बड़ा ऐलान- 500 करोड़ की लागत से बनेगा सांस्कृतिक म्यूजियम
      • राष्ट्रपति मुर्मु ने उड़ान भरने के बाद कहा- राफेल ने देश की रक्षा क्षमता पर गर्व बढ़ाया
      • भाजपा ने कांग्रेस पर ‘बांग्लादेश-प्रेमी’ होने का लगाया आरोप
      • रूसी एलएनजी पर राेक मुश्किल-जापान
      • नेपाल में एवरेस्ट बेस कैंप के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version