Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बौद्ध व सनातनी मिलकर दुनिया को प्यार से जीतेंगे : डाॅ. भदंत नागवंशा
    राज्य

    बौद्ध व सनातनी मिलकर दुनिया को प्यार से जीतेंगे : डाॅ. भदंत नागवंशा

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    महाकुम्भनगर। बौद्ध महाकुम्भ यात्रा में म्यांमार से आए डाॅ. भदंत नागवंशा ने कहा कि हम बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघम् शरणम गच्छामि के संदेश को जन—जन तक पहुंचायेंगे। उन्होंने कहा कि बौद्ध व सनातन में काफी समानता है। बुद्ध भगवान ने त्रिपिटक में सनातन के बारे में बहुत लिखा है। महाकुंभ में हम बौद्ध व सनातनी एक साथ आए हैं और कदम मिलाकर चल रहे हैं। हम एक थे एक हैं और एक रहेंगे।

    हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में नागवंशा ने कहा कि बौद्ध व सनातनी मिलकर करुणा मैत्री और शांति का संदेश देंगे और दुनिया को प्यार से जीतेंगे। हम लोगों की जिम्मेदारी है कि विघटनकारी शक्तियां समाज को खण्डित न कर पाएं। उन्होंने कहा कि हिन्दू और बौद्ध मिलकर विकसित भारत बनाएं। भारत को विकसित बनाने के लिए समाज की मानसिकता जब तक नहीं बदलेगी तब तक बदलाव नहीं होगा। इसके लिए समाज की मानसिकता बदलनी पड़ेगी।

    तीर्थराज प्रयाग में स्वागत सत्कार व कुंभनगरी की दिव्यता भव्यता देखकर अभिभूत भदंत नागवंशा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि महाकुंभ से अभी मन भरा नहीं है। यहां पर चार दिन कब बीत गए पता नहीं चला। मोदी व योगी ने भंते लोगों को यहां आने का अवसर दिया।

    हम अपने देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद बोलना चाहते हैं।

    डाॅ. भदंत नागवंशा ने कहा कि भारत में सब कुछ है। हम भगवान बुद्ध की भूमि भारत में ही रहना चाहते हैं। यह हमें अच्छा लगता है। भारत में बौद्ध धर्म को सरकार की ओर से भी काफी सहयोग मिलता है। बौद्ध धर्म में गंगा स्नान के महात्म्य के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि स्नान करने से तो सब साफ होता है। स्नान करने के पीछे यह उद्देश्य रहता है कि मन की शुद्धि और पाप को छोड़ने के लिए। गंदगी मानसिकता को भी साफ करना है। जब सफाई नहीं करेगा तब तक गंदगी दुनिया में घूमेगा।

    म्यामांर में हिन्दू बौद्ध एकता के बारे में कहा कि वहां हिन्दू बौद्ध साथ—साथ मिलकर रहते हैं। महाकुम्भ में पहली बार हिन्दू बौद्ध एकता का इस प्रकार का प्रयास हुआ है। योगी की तरफ से यह आयोजन किया गया। हम कहेंगे कि मोदी के बाद योगी को प्रधानमंत्री बनना चाहिए और उत्तर प्रदेश में योगी जैसा कोई दूसरा मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाकुम्भ के पावन संगम में एक्टर राजकुमार राव पत्नी संग लगाई आस्था की डुबकी
    Next Article पंजाब के कांग्रेस विधायक की चीनी मिलों और डिस्टलरी में आयकर की कार्रवाई जारी     
    shivam kumar

      Related Posts

      हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

      August 2, 2025

      तेजस्वी के मतदाता सूची से नाम काटने के आरोप का चुनाव आयोग ने किया खंडन

      August 2, 2025

      दो दिवसीय मारवाड़ी युवा मंच का निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 10 अगस्त से

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version