Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पंजाब के कांग्रेस विधायक की चीनी मिलों और डिस्टलरी में आयकर की कार्रवाई जारी     
    राज्य

    पंजाब के कांग्रेस विधायक की चीनी मिलों और डिस्टलरी में आयकर की कार्रवाई जारी     

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मिल के अधिकारियों के कराए मोबाइल बंद, स्थानीय प्रशासन ने साधी चुप्पी
    मुरादाबाद। पंजाब के कपूरथला से कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह से जुड़ी मुरादाबाद जिले की दो चीनी मिलों और डिस्टलरी फैक्टरी में शनिवार को भी आयकर विभाग कार्रवाई जारी रही। तीनों स्थानों पर दस्तावेजों को खंगालने के साथ आयकर अधिकारी कारोबार का मूल्यांकन कर रहे हैं। जांच टीमों ने मिल के अधिकारियों के मोबाइल बंद करा दिए। आयकर अधिकारियों ने फैक्टरी के अधिकारियों से दस्तावेजों को लेकर पूछताछ जारी हैं। आय-व्यय का ब्योरा इकट्ठा करने में अधिक समय लग रहा है। जांच को लेकर आयकर विभाग के स्थानीय अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।

    राणा ग्रुप की उत्तराखंड के बाजपुर फार्म हाउस के साथ ही मुरादाबाद जिले के भोजपुर क्षेत्र बेलवाड़ा और बिलारी में चीनी मिलें हैं। इसके अलावा करीमगंज बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड रानी नगर, सरदार नगर में डिस्टलरी फैक्टरी है। दो दिन पूर्व गुरुवार सुबह पांच बजे दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीमों ने अर्ध सैनिक बलों के साथ बेलवाड़ा, बिलारी चीनी मिल और करीमगंज शराब फैक्टरी में छापा मारा तो हड़कंप मच गया। टीमों ने फैक्टरी के अधिकतर कर्मचारियों को बाहर निकाल कर परिसर को सील कर दिया। मुख्य द्वार पर सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान मुस्तैद हैं। कार्रवाई के दौरान फैक्टरियों के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि मिल में किसानों के गन्ने की तौल और पेराई का काम जारी है। कोई अधिकारी कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है। सूत्रों का दावा है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मारा गया है। इसी कारण आयकर अधिकारी कारोबार के साथ प्रत्येक सामान का मूल्यांकन कर रहे हैं। टीम ने तीनों स्थानों से अहम दस्तावेजों को जब्त किए हैं।

    सूत्रों के मुताबिक, टीम में शामिल अधिकारियों ने मैली की ट्रॉली भेजने वाले कर्मचारियों को शुक्रवार को कच्ची रसीदों के साथ मौके पर पकड़ लिया। जिस पर आयकर अधिकारियों ने जिम्मेदारों को तलब कर लिया और इस बारे में पूछताछ की। पता चला कि मैली की ट्रॉली निकलने पर जीएसटी की पक्की इनवॉइस होनी चाहिए, लेकिन कच्ची रसीदों से ही मैली की ट्रॉलियों को बाहर भेजा जा रहा था। इसके बाद जीएसटी की इनवॉइस बनाई गई।

    56 घंटे से जारी है आयकर विभाग की जांच
    राणा शुगर मिल में आयकर अधिकारियों की कई टीमों ने बृहस्पतिवार तड़के पांच बजे दिल्ली से आकर शुगर मिल में छापा मारा था। तब से अभी तक करीब 56 घंटे से ऊपर हो गए हैं और जांच जारी है। कार्रवाई के दौरान जिले के अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया है। इसमें दिल्ली, पंजाब और लखनऊ के अधिकारी शामिल है। इस मामले में गन्ना विभाग के अधिकारियों ने फैक्टरी के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल बंद होने के कारण संपर्क नहीं हो सका।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबौद्ध व सनातनी मिलकर दुनिया को प्यार से जीतेंगे : डाॅ. भदंत नागवंशा
    Next Article भाजपा की जीत पर वाराणसी में नगाड़े की थाप पर जश्न
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version