Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तान में 14 आतंकवादियों के सिर पर भारी भरकम इनाम
    दुनिया

    पाकिस्तान में 14 आतंकवादियों के सिर पर भारी भरकम इनाम

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने प्रांत के सबसे अशांत कुर्रम जिले में खूनखराबा कर रहे 14 आतंकवादियों को जिंदा या मुर्दा पकड़ने पर इनाम घोषित किया है। सरकारी अधिसूचना में इनाम की अनुमानित राशि लगभग 130 मिलियन रुपये बताई गई है।

    एआरवाई न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, सबसे ज्यादा इनाम 30 मिलियन रुपये खूंखार आतंकवादी काजिम के लिए घोषित किया गया है। बाकी 13 आतंकियों पर 10 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक का इनाम है। अधिसूचना में कहा गया है कि सूचना देने वालों के नाम गोपनीय रखे जाएंगे। यह निर्णय क्षेत्र आतंकवाद से लड़ने के सरकार के मजबूत प्रयासों के हिस्से के रूप में आया है। कुर्रम में आतंकवादियों के सिर पर इनाम का उद्देश्य जनता को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए प्रेरित करना है।

    हाल ही में कुर्रम के विभिन्न इलाकों से 10 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। यह आतंकवादी 17 फरवरी को एक काफिले पर हुए हमले में शामिल थे। प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने कहा कि विदेशी तत्व आतंकवादियों को हथियार और गोला-बारूद मुहैया करा रहे हैं। बाहरी ताकतें पूरे पाकिस्तान को आग में झोंकना चाहती हैं। हम पीछे नहीं हटे। कोई भी आतंकवादी जीवित नहीं बचेगा।

    उल्लेखनीय है कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने सुरक्षा बलों और सहायता काफिलों पर लगातार हो रहे हमलों के मद्देनजर कुर्रम जिले को आतंकवादियों से मुक्त कराने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। कुर्रम जिले के चार गांवों ओचट, दाद कमर, मंदुरी और बागान के निवासियों को घरों को खाली करने को कहा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप के जेलेंस्की को तानाशाह कहने पर यूक्रेन का बच्चा-बच्चा नाराज
    Next Article बांग्लादेश में शहीद दिवस शुक्रवार को, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गए
    shivam kumar

      Related Posts

      नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा

      June 28, 2025

      बजट सत्र में एक दिन भी भाषण नहीं दे पाए प्रधानमंत्री को बोलने देने के लिए विपक्षी दलों को मनाने का प्रयास जारी

      June 28, 2025

      तेहरान को बातचीत की मेज पर लाने के लिए वाशिंगटन ने कूटनीतिक प्रयास तेज किए

      June 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
      • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
      • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version