Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»रोमानिया के राष्ट्रपति क्लॉस इओहानिस ने महाभियोग की योजना के बीच दिया इस्तीफा
    दुनिया

    रोमानिया के राष्ट्रपति क्लॉस इओहानिस ने महाभियोग की योजना के बीच दिया इस्तीफा

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 11, 2025Updated:February 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बुखारेस्ट। रोमानिया के राष्ट्रपति क्लॉस इओहानिस ने सोमवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह फैसला तब आया जब विपक्षी हार्ड-राइट संसदीय दलों ने उनके खिलाफ महाभियोग चलाने की योजना बनाई थी। राष्ट्रपति का इस्तीफा देश में पहले से चल रहे राजनीतिक संकट को और गहरा कर सकता है।

    राष्ट्रपति इओहानिस का दूसरा और अंतिम कार्यकाल आधिकारिक रूप से 21 दिसंबर 2024 को समाप्त होने वाला था। हालांकि, रोमानिया की सर्वोच्च अदालत ने चुनाव में संभावित रूसी हस्तक्षेप के संदेह के कारण राष्ट्रपति चुनाव को रद्द कर दिया। अदालत के इस फैसले के बाद इओहानिस को उत्तराधिकारी चुने जाने तक पद पर बने रहने के लिए कहा गया था।

    विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति पर असंवैधानिक रूप से पद पर बने रहने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ महाभियोग चलाने की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की। इसके जवाब में, इओहानिस ने स्वेच्छा से पद छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने यह फैसला दो महीने पहले सर्वोच्च अदालत के राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया को रद्द करने के आदेश के बाद लिया। राष्ट्रपति क्लॉस इओहानिस ने कहा कि रोमानिया को संकट से बचाने के लिए मैं राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं 12 फरवरी को पद छोड़ दूंगा। उनके इस कदम से देश में नेतृत्व को लेकर एक नई अनिश्चितता पैदा हो गई है।

    रोमानिया की सर्वोच्च अदालत ने दिसंबर में हुए राष्ट्रपति चुनाव को रद्द कर दिया था। अदालत के अनुसार, चुनावों में विदेशी शक्तियों, विशेष रूप से रूस, द्वारा हस्तक्षेप किए जाने के सबूत मिले थे। इस फैसले ने देश में राजनीतिक माहौल को अस्थिर और तनावपूर्ण बना दिया।

    संविधान के अनुसार, यदि राष्ट्रपति पद खाली होता है, तो सीनेट के अध्यक्ष या निचले सदन के अध्यक्ष को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया जा सकता है। हालांकि, विपक्ष और सत्तारूढ़ दलों के बीच सहमति न होने के कारण यह प्रक्रिया जटिल हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी को नेपाल आमंत्रित करेगा सागरमाथा संवाद के लिए 
    Next Article गाजा पट्टी में फिर छिड़ सकता है युद्ध
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिकी संसद ने पास किया ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’

      July 4, 2025

      हॉलीवुड अभिनेता माइकल मैडसेन का 67 वर्ष की आयु में निधन

      July 4, 2025

      बांग्लादेश में पांच अगस्त के गोलीकांड पर आरोप पत्र दाखिल

      July 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने दलाई लामा को 90वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
      • झारखंड के सभी जिलों में नौ तक बारिश की संभावना
      • अपराधियों ने हाइवा में लगाई आग
      • बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
      • साकची में निकला अलम का जुलूस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version