सरायकेला। सरायकेला जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत लहाकोठी गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक मेडिकल छात्र ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रकाश महतो के रूप में हुई है। अचानक हुए इस घटना से परिवार में सभी स्तब्ध हैं। प्रकाश देहरादून में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। पांच दिन पहले ही देहरादून से आया था। वह बिल्किल सामान्य लग रह रहा था। प्रकाश इकलौता बेटा था।

रात में वह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। इसके बाद आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा गया और तत्काल इलाज के लिए टाटा मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, टीएमएच में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version