Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गुमला»आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही सी-विजील एप क्रियाशील
    गुमला

    आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही सी-विजील एप क्रियाशील

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 11, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    गुमला। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने विकास भवन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में लोकसभा चुनाव संबंधी विधि व्यवस्था, आचार संहिता नियमावली आदि विषयों पर चर्चा की। जिले में होंगे कुल 994 बूथ, 109 क्लस्टर: उपायुक्त ने बताया कि जिले में कुल 994 बूथ, 109 क्लस्टर होगें। मतदान को सुचारू रूप से कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों को कुल 146 सेक्टर में बांटा गया है ।जिसमें सेक्टर आॅफिसर की नियुक्ति की गई है जो मतदान को सुचारू रूप से कराने में सहयोग करेंगे। मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं नाम: उपायुक्त ने बताया कि मतदान सूची में नाम जोड़ने का कार्य जारी है अत: जो मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में असमर्थ रहे हैं वह शीघ्र ही अपना नाम सूची में जुड़वाएं। श्री रंजन ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 में दिव्यांगों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिले में दिव्यांग मतदाताओं की सूची तैयार की गई है। तथा उनकी असमर्थता के आधार पर उन्हें व्हील चेयर व अन्य सहायक सामग्री उपलब्ध कराई जाएंगी। दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि माध्यम से बना बैलट पेपर तैयार किया गया है । जिसके जरिए वह आसानी से मतदान दे पाएंगे। यदि कोई दृष्टि बाधित मतदाता, सहयोगी के माध्यम से मतदान देना चाहे तो यह भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 29 अप्रैल को होगा लोहरदगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान: उपायुक्त ने कहा कि 29 अप्रैल को लोहरदगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होगा तथा 23 मई 2019 को मतगणना की जाएगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें आदर्श आचार संहिता के लागू होने और उसका अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। पचास हजार रुपये से अधिक नकद राशि लेकर चलने पर बताना होगा कारण: आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ कोई भी व्यक्ति 50,000 रुपए से अधिक नगद राशि लेकर चलेगा तो उसे इसका विवरण उपलब्ध कराना होगा। एमसीएमसी कमेटी सोशल मीडिया पर होने वाले चुनाव प्रचार पर रखेगी नजर: उपायुक्त ने कहा कि इस बार चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए एमसीएमसी कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी सोशल मीडिया पर होने वाले चुनाव प्रचार पर अपनी नजर रखेगी। साथ ही किसी अभ्यर्थी द्वारा प्रिंट कराया गया पेड न्यूज पर भी कार्रवाई की जाएगी। ये थे उपस्थित:पत्रकार वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी और विभिन्न संस्थानों से आए मीडिया कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहत्या से बड़ा अपराध मैच फिक्सिंग:धोनी
    Next Article लोस चुनाव में एक उम्मीदवार खर्च कर सकेगा अधिकतम 70 लाख रुपये
    azad sipahi desk

      Related Posts

      डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समाज के लिए समर्पित था : कोचे मुंडा

      June 23, 2026

      शहीद दिवस पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि

      June 23, 2026

      टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, हम पार्टी ने DC को सौंपा मांग पत्र

      June 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किशनगंज के पेटभरी चौक के पास पलटी पार्सल वैन, जांच में मिला शराब का जखीरा
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समाज के लिए समर्पित था : कोचे मुंडा
      • शहीद दिवस पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि
      • टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, हम पार्टी ने DC को सौंपा मांग पत्र
      • आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर सुदेश महतो से मिले वरिष्ठ नेता, दी बधाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version