Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राहुल गांधी का चुनावी मास्टर स्ट्रोक, किया वादा
    Top Story

    राहुल गांधी का चुनावी मास्टर स्ट्रोक, किया वादा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMarch 25, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एजेंसी
    नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा वादा किया है। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि 2019 के चुनाव के बाद उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो 20% सबसे गरीब परिवारों को हर साल 72 हजार रुपये मिलेंगे। इस स्कीम से 25 करोड़ लोगों को सीधे फायदा होगा। ये पैसे न्यूनतम आमदनी गारंटी के तहत दिये जायेंगे। राहुल गांधी ने कहा, पिछले पांच साल में हिंदुस्तान ने काफी मुश्किलें सही। हम अब गरीबों को न्याय देने जा रहे हैं। मिनिमम इनकम स्कीम की डिटेल्स गर्व के साथ साझा करना चाहता हूं। मोदी सरकार ने 5 साल तक गरीबों को बस छला है। हम हिंदुस्तान से गरीबी को मिटा देंगे। कांग्रेस देश के गरीबों को न्याय दिलायेगी। गरीबी पर हमने फाइनल वार किया है। अगर सरकार अमीरों को पैसा दे सकती है, तो फिर कांग्रेस गरीबों को भी पैसा दे सकती है। उन्होंने कहा, मैंने 10 दिन में किसानों की कर्ज माफी का वादा किया था और उसे पूरा किया। अब कहता हूं कि अगर चुनाव बाद हमारी सरकार बनी तो 20% सबसे गरीब परिवारों को साल में 72 हजार रुपये मिलेंगे।

    राहुल बनाम मोदी की आय योजना

    लोकसभा चुनाव से पहले लोकलुभावने वायदों की होड़ लगी है। अपने आखिरी बजट में केंद्र सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों को 6000 रुपये सालाना देने की घोषणा की तो, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा दांव खेलते हुए देश के 25 करोड़ गरीबों की मासिक आय 12000 रुपये करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

    मोदी की किसान सम्मान निधि योजना
    1.देश में 2 हेक्टेयर यानी 5 एकड़ तक की जोत वाले किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ मिलेगा।
    2. देश में छोटे और सीमांत किसानों की संख्या 12 करोड़ है।
    3. पीएम किसान योजना के लिए बजट में 75000 करोड़ की राशि स्वीकृत की गयी है।
    4. पीएम किसान योजना के तहत पंजिकृत किसानों को 6000 रुपये सालाना मिलेंगे।
    5. यह राशि 2000 रुपये की 3 किस्तों में सीधे किसानों के खाते में दी जायेगी।

    राहुल की न्यूनतम आय गारंटी योजना
    1. देश के सबसे गरीब 5 करोड़ परिवार यानी 25 करोड़ लोगों को न्याय योजना का लाभ मिलेगा।
    2. योजना के तहत हर व्यक्ति की न्यूनतम आय 12000 रुपये प्रतिमाह करनी है।
    3. अगर किसी व्यक्ति की आय 6000 रुपये प्रतिमाह है, तो सरकार अपनी तरफ से उस व्यक्ति को 6000 रुपये और देगी।
    4. देश के 20 फीसदी लोगों को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा।
    5. अनुमान के मुताबिक इस योजना पर लगभग 3.60 लाख करोड़ का खर्च आयेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबूथों पर कमियां दूर करने के लिए भाजपा और भाजयुमो ने की बैठक
    Next Article BJP ने जारी प्रत्याशियों की नई सूची, कटा जोशी का टिकट
    azad sipahi desk

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version