Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भाजपा 18-19 मार्च को करेगी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा
    Breaking News

    भाजपा 18-19 मार्च को करेगी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 15, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर शुक्रवार को प्रदेश भाजपा चुनाव समिति और कोर कमिटी की बैठक हुई। बैठक में संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। संभावना है कि भाजपा 18 या 19 मार्च को झारखंड की लोस सीटों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देगी। शुक्रवार को बैठक में जिन नामों पर विचार हुआ, प्रदेश चुनाव समिति उनकी सूची राष्ट्रीय नेतृत्व को भेज देगी। जानकारी के अनुसार शनिवार को दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक होनेवाली है, जिसमें यहां से भेजे गये नामों पर विचार होगा। इस बीच भाजपा के संभावित प्रत्याशियों के दिल की धडकनें तेज हो गयी हैं।

    हालांकि प्रदेश चुनाव समिति की तरफ से किस लोकसभा क्षेत्र से किनका नाम भेजा गया है, यह तो मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के दिल में ही रहेगा। जानकारी के अनुसार प्रदेश चुनाव समिति ने हर लोकसभा क्षेत्र के लिए तीन-तीन नामों की अनुशंसा केंद्रीय नेतृत्व से की है। बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली गयी है। इस पर निर्णय के लिए चुनाव समिति ने मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को अधिकृत कर दिया है। यह पूछे जाने पर कि किस लोकसभा से कितने लोगों ने आवेदन दिया है, उन्होंने कहा कि समय आयेगा, तो सब पता चाल जायेगा।

    हर लोकसभा से हैं दर्जनों आवेदक
    टिकट को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी भाजपा में ही है। हर लोकसभा क्षेत्र से दर्जनों नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व को आवेदन दे रखा है। कई ऐसे नेता हैं, जिन्होंने एक साथ दो-दो लोकसभा क्षेत्र के लिए आवेदन दिया है। चतरा के सांसद ने धनबाद के लिए भी आवेदन दिया है। राज्य सरकार के कई मंत्री भी टिकट की दावेदारी किये हुए हैं। इनमें मंत्री लुइस मरांडी, सीपी सिंह, सरयू राय, राज पलिवार, नीलकंठ सिंह मुंडा शामिल हैं। इसी तरह कई विधायक भी हैं, जो सांसद का चुनाव लड़ने की आस लगाये हुए हैं।

    हजारीबाग के विधायक मनीष जयसवाल, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, गुमला विधायक शिवशंकर उरांव का नाम इसमें शुमार है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नाम पर भी चुनाव समिति में विचार किया गया। अर्जुन मुंडा खूंटी या जमशेदपुर से चुनाव लड़ना चाहते हैं। बता दें कि अगर किन्हीं कारणों से कद्दावर नेता कड़िया मुंडा को खूंटी लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलता है, तभी खूंटी में किसी नाम पर विचार होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में कांग्रेस-झामुमो में महागठबंधन पर नहीं बनी बात
    Next Article लालू से मिले तारिक अनवर, जाना हालचाल
    azad sipahi

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version