Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दिल्ली में कांग्रेस-झामुमो में महागठबंधन पर नहीं बनी बात
    Breaking News

    दिल्ली में कांग्रेस-झामुमो में महागठबंधन पर नहीं बनी बात

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 15, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में महागठबंधन पर अभी भी सस्पेंस कायम है। दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के बीच चली मैराथन बैठक के बाद भी महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर बात नहीं बन पायी। शुक्रवार की बैठक में कांग्रेस की सात और झामुमो की चार सीटों को लेकर सिर्फ चर्चा हुई। झामुमो चाईबासा सीट को लेकर अड़ा हुआ था।

    जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने साफ कह दिया है कि चाईबासा सीट वह किसी भी हालत में नहीं छोड़ेगी। कांग्रेस ने इसके एवज में झामुमो को खूंटी या जमशेदपुर सीट में से एक को देने का आॅफर दिया है। बैठक में तय हुआ कि झामुमो के पास दुमका, राजमहल और गिरिडीह सीट रहेगी। जमशेदपुर और खूंटी में से वह किसी एक सीट का चयन कर ले। वहीं कांग्रेस रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, चाईबासा, धनबाद, सीट पर प्रत्याशी देगी।

    राजद द्वारा पलामू सीट से पीछे नहीं हटने की स्थिति में कांग्रेस ने यह मन बनाया है कि राजद को पलामू सीट दी जायेगी, लेकिन चतरा लोकसभा सीट कांग्रेस अपने पास रखेगी। गौरतलब है कि राजद लगातार पलामू और चतरा सीट के लिए दावेदारी कर रहा है। महागठबंधन में राजद के कोटे में एक सीट जानी है। राजद प्रमुख लालू यादव चतरा सीट के हिमायती हैं, लेकिन प्रदेश नेतृत्व पलामू को किसी हाल में नहीं छोड़ना चाहता है। राजद प्रमुख लालू यादव बिहार के बालू व्यवसायी सुभाष यादव को चतरा से उतरना चाहते हैं और वह लगातार इसको लेकर महागठबंधन के सहयोगी दलों पर दबाव बनाये हुए हैं।

    गोड्डा और कोडरमा सीट झाविमो के खाते में
    जानकारी के अनुसार महागठबंधन में गोड्डा और कोडरमा सीट झाविमो के पास रहेगी। इस पर सहमति बन गयी है। गोड्डा से झाविमो के प्रधान महासचिव प्रदीप यादव और कोडरमा से झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार को बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह में एक कार्यक्रम के दौरान यह एलान भी कर दिया कि वह कोडरमा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। मालूम हो कि कांग्रेस का एक खेमा लगातार गोड्डा सीट को लेकर पार्टी नेतृत्व पर दबाव बनाये हुए था। पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और उनके विधायक पुत्र इरफान अंसारी गोड्डा सीट झाविमो को देने का लगातार विरोध कर रहे थे।

    दिल्ली के निर्णय पर टिकी थीं सबकी आंखें
    गुरुवार को झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन दिल्ली गये थे। उनकी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के साथ महागठबंधन को लेकर बात हुई थी। शुक्रवार को भी बातचीत का लंबा सिलसिला चला। नतीजा कुछ नहीं निकला है। प्रदेश के नेताओं की आंखें दिल्ली के निर्णय पर टिकी रहीं। बताया जा रहा है कि झामुमो चाईबासा नहीं मिलने की स्थिति में खूंटी सीट ले सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअर्जुन मुंडा ने दिया संकेत- नेतृत्व कहेगा तो लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
    Next Article भाजपा 18-19 मार्च को करेगी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड प्री मॉनसून की बारिश से हुआ ठंडा, पलामू में 32 डिग्री तापमान

      May 23, 2025

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख
      • अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण
      • झारखंड प्री मॉनसून की बारिश से हुआ ठंडा, पलामू में 32 डिग्री तापमान
      • किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के घेरे में चार आतंकवादी, चल रही है मुठभेड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version