Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आतंक के खिलाफ भारत की बड़ी जीत
    Breaking News

    आतंक के खिलाफ भारत की बड़ी जीत

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 7, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    संयुक्त राष्ट। आतंक के खिलाफ जारी कूटनीतिक मुहिम में गुुरुवार को भारत को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। संयुक्त राष्ट (यूएन) ने मुंबई आंतकी हमले के मास्टरमाइंड और पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद पर लगे प्रतिबंध को हटाने से एक बार फिर इनकार कर दिया है। यूएन ने कहा है कि हाफिज सईद पर बैन जारी रखने को लेकर उसके पास उचित और विश्वसनीय जानकारी है, जिसके तहत यह कदम उठाया गया है।

    जानकारी के अनुसार यूएन ने जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद की अपील को खारिज कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा फिदायीन हमले के बाद यूएन ने 1267 सेक्शन कमेटी के तहत पाक के एक और आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को बैन करने का आवेदन स्वीकार किया है। इस संगठन ने पुलवामा फिदायीन हमले की जिम्मेदारी ली थी।

    मालूम हो कि हाफिज सईद हमेशा ही भारत के खिलाफ आंतकी साजिश को अंजाम देता है। सईद के आंतकी संगठनों जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तैयबा को यूएन ने 2008 में बैन कर दिया था। जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद ने भारत के खिलाफ दिसंबर 2001 में भारतीय संसद पर हुए आंतकी हमले का मास्टरमाइंड था, तो वहीं 2006 में मुंबई की लोकल ट्रेन में हुए सिलसिलेवार धमाकों का आरोपी भी वही था। इसके बाद हाफिज सईद ने एक बार फिर साल 2008 में मुंबई को एक बार फिर निशाना बनाते हुए ताज होटल में हमला किया था। इसलिए भारत के लिए हाफिज सईद मोस्ट वाटेंड आंतकी की लिस्ट में शुरू से ही बना हुआ है।

    सईद ने 2017 में लाहौर स्थित लॉ फर्म मिर्जा और मिर्जा के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र के साथ एक अपील दायर की थी। सूत्रों ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस तरह के सभी अनुरोधों की जांच करने के लिए नियुक्त स्वतंत्र लोकपाल डैनियल किफर फासीति ने सईद के वकील को सूचित किया है कि उनके अनुरोध की जांच के बाद यह निर्णय लिया गया है कि आतंकियों की सूची में सईद का नाम रहेगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान की इमरान खान की अगुवाई वाली सरकार ने अपील का विरोध नहीं किया। उसका दावा है कि प्रतिबंधित आतंकवादियों और उनके संगठनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। पिछले महीने संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र में जेएम प्रमुख मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के लिए नयी अपील दखिल की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआइएसआइ के निर्देश पर जैश ने भारत में किये थे हमले : मुशर्रफ
    Next Article डेढ़ साल में तैयार होगा रांची-टाटा हाइवे: रघुवर दास
    azad sipahi

      Related Posts

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025

      सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version