Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»J&K: 3 दिन तक चली मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, 5 जवान शहीद
    Breaking News

    J&K: 3 दिन तक चली मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, 5 जवान शहीद

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 3, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में आतंकियों के साथ पिछले तीन दिन से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली है। इस एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया गया। वहीं, मुठभेड़ में पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। एनकाउंटर के दौरान शहीदों में तीन सीआरपीएफ जवान और दो जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने रविवार को कहा, ‘दो आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ अब बंद हो गई है, लेकिन तलाशी अभियान चल रहा है।’ मारे गए आतंकवादियों की अभी शिनाख्त की जानी है। कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के बाबागुंड गांव में शुक्रवार को मुठभेड़ शुरू हुई। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया, जिसके बाद एनकाउंटर शुरू हुआ।

    मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए कश्मीर के आईजी एसपी पाणी ने कहा, ‘आॅपरेशन तकरीबन खत्म हो गया है। फाइनल सर्च आपरेशन चल रही है। मुठभेड़ स्थल से हमें दो आतंकवादियों के शव मिले हैं। उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। लंबे समय तक चले आॅपरेशन की वजह कठिन भौगोलिक स्थिति और नागरिकों की भारी आबादी है। एनकाउंटर में हमने सीआरपीएफ के तीन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवानों को खो दिया।

    मृत समझे जा रहे आतंकी ने की थी फायरिंग
    सीआरपीएफ के दो जवान और दो पुलिसकर्मी शुक्रवार को उस समय शहीद हो गए, जब एक आतंकवादी जिसे मृत समझा गया था अचानक घर के मलबे से उठा और सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। पुलिस ने कहा कि एक घायल सीआरपीएफ जवान की रविवार को अस्पताल में मौत हो गई। मुठभेड़ में सात अन्य सुरक्षा कर्मी भी घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों के साथ प्रदर्शनकारियों के संघर्ष में एक नागरिक की भी मौत हो गई थी। प्रदर्शनकारी अभियान में बाधा डाल रहे थे।

    भारतीय सेना की नॉर्दर्न कमांड ने अपने ट्वीट में कहा है, ‘कुपवाड़ा में चल रहे आपरेशन बाबागुंड में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है। मुठभेड़ स्थल पर जॉइंट आपरेशन अभी जारी है।’ जानकारी के मुताबिक, आतंकी एक घर में छिपे हुए थे। आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ की 92वीं बटैलियन में तैनात उत्तर प्रदेश के मोदीनगर के विनोद कुमार शहीद हो गए थे। विनोद शुक्रवार को आतंकियों की गोली लगने के बाद घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें उनके साथी हॉस्पिटल ले जाने लगे, तभी रास्ते में वह शहीद हो गए। विनोद के भाई राजेंद्र ने बताया उन्हें शुक्रवार रात 8 बजकर 30 मिनट पर शहादत की सूचना मिली थी। राजेंद्र बताते हैं, ‘विनोद 8 फरवरी को ही ड्यूटी पर लौटे थे।’

    शहीद पिंटू सिंह की शहादत पर जताया दुख
    उधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हंदवाड़ा में ही शहीद पिंटू कुमार सिंह की शहादत पर भी दुख व्यक्त किया है। बेगूसराय जिले के रहने वाले पिंटू हंदवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार को शहीद हो गए थे।

    सुरक्षाबलों द्वारा दिया जा रहा है मुंहतोड़ जवाब
    आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रही इस मुठभेड़ के साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने को चारों ओर से घेरा हुआ है और लगातार उन पर जवाबी कार्रवाई की जा रही है।

    बता दें कि 14 फरवरी (गुरुवार) को पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हो गया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश की लहर दौड़ पड़ी। भारतीय वायुसेना ने पुलवामा अटैक का बदला लेने के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दाखिल होकर एयर स्ट्राइक के जरिए जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिडीह: ट्रक ने चार साइकल सवार को मारी टक्कर, दो की मौत
    Next Article खूंटी: दो अलग-अलग मामलों में नौ अपराधी गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025

      सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version