Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड में पार्टी और अच्छा परफॉर्म करेगी: मंगल पांडेय
    Breaking News

    झारखंड में पार्टी और अच्छा परफॉर्म करेगी: मंगल पांडेय

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 13, 2019Updated:March 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही झारखंड भाजपा में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव प्रभारी मंगल पांडेय ने प्रदेश कार्यालय में सभी 14 सीटों के प्रभारियों के साथ बैठक की। लोकसभा सीटों की जमीनी हकीकत जानी और बेहतर करने का टास्क भी दिया। साथ ही कहा कि झारखंड में इस बार भी पार्टी और अच्छा परफार्म करेगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के साथ संगठन मंत्री धर्मपाल भी मौजूद थे।

    मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि चुनाव की घोषणा हो गयी है। ऐसे में हर बैठक महत्वपूर्ण है। सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करनी है। इसके लिए तैयारी चल रही है। गिरिडीह सीट आजसू के पाले में जाने को लेकर नाराज चल रहे सांसद रवींद्र पांडेय के सवाल पर गिलुआ ने कहा कि यह केंद्रीय नेतृत्व का फैसला है। हमारे पास भी गिरिडीह से नेता-कार्यकर्ता आये थे और उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त की है। उचित समय और स्थान पर उनकी बातों को रखा जायेगा।

    इधर, रघुवर दास और सरयू राय विवाद पर मंगल पांडेय ने कहा कि दोनों के बीच किसी तरह का विवाद नहीं है। पार्टी मुख्यालय में बैठक के बाद मंगल पांडेय ने चुनाव के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। दावा किया कि झारखंड के चार चरणों में पार्टी पिछली बार की तुलना में और अच्छा परफॉर्म करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को गतिशील बनाकर पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलवायी जायेगी।

    कहा कि पार्टी उम्मीदवारों को लेकर फैसला केंद्रीय चुनाव समिति करती है और समय आने पर उस पर उसकी भी घोषणा कर दी जायेगी। आजसू के बारे में उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी एनडीए का घटक दल है। राज्य की 13 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी, जबकि एक पर आजसू का उम्मीदवार होगा। कहा कि पहले ही राज्य भर में बूथ कमेटियां बना ली गयी हैं और उन्हें मजबूत कर लिया गया है। श्री पांडेय ने प्रभारियों से कहा कि वे कार्यकर्ताओं को तैयार करें कि वे घर-घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील करें। भाजपा के पक्ष में पूरे प्रदेश में माहौल बनायें।

    पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा से मिले मंगल पांडेय
    लोकसभा प्रभारियों के साथ बैठक के पूर्व मंगल पांडेय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड में अधिक से अधिक सीटें जीतने की रणनीति पर चर्चा की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुमला: पुलिस ने हथियार सहित तीन उग्रवादी को किया गिरफ्तार
    Next Article ऊंची छलांग के लिए कंकड़-पत्थर को भी सीढ़ी बनानी पड़ती है: हेमंत
    azad sipahi

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version