रांची। मोरहाबादी स्थित इवीएम वेयर हाउस का मंगलवार को एसडीओ गरिमा सिंह ने निरीक्षण किया। फर्स्ट रेंडमाइजेशन के पहले निरीक्षण करने पहुंची। एसडीओ ने इवीएम को सुरक्षित तरीके से वेयर हाउस में रखने की जांच की। वेयर हाउस में मौजूद कर्मचारियों से सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की।
जांच के दौरान कर्मियों को कई निर्देश दिया
इसके अलावा इवीएम कैसा काम कर रहा है, इस बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिए कि वे इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन को वेयर हाउस में सही तरीके से रखने जैसी प्रक्रिया पर पूरा ध्यान रखे। वेयर हाउस पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती को सुनिश्चित किया गया है। जो राउंड दी क्लॉक ड्यूटी कर रहे हैं। पदाधिकारी के अलावा आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। प्रत्येक चुनाव में मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम को इवीएम वेयर हाउस बनाया जाता है। चुनाव संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टी भी यहीं से रवाना होती है।