रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि यहां डबल इंजन की सरकार है, लेकिन जमशेदपुर रोड का काम कछुए की स्थिति में चल रहा है। बिजली, पानी की समस्या है, लेकिन विकास के नाम पर चार सौ और पांच सौ करोड़ प्रचार में खत्म किया जा रहा है। झारखंड ऐसा राज्य है जहां दर्जनों लोगों को मॉब लिंचिंग में मारा गया। सरकार ने उनका सहयोग किया, उन्हें सजा नहीं दी। सुबोधकांत ने कहा कि यहां की औरतों का जीना मुश्किल हो गया है। महिलाएं पलायन कर रही हैं और दूसरे शहरों में नर्क की जिंदगी जी रही हैं।
महिलाएं दूसरे शहरों में नर्क की जिंदगी जी रही हैं: सुबोधकांत
Previous Articleदेश में नरेंद्र मोदी के लिए कानून कोई मायने नहीं रखता: बाबूलाल
Next Article अभिनंदन को पाकिस्तान में मानसिक प्रताड़ना दी गयी
Related Posts
Add A Comment