Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पेशल रिपोर्ट»रैन बसेरा में शरण लिये मजदूरों का छलका दर्द, निकले आंसू
    स्पेशल रिपोर्ट

    रैन बसेरा में शरण लिये मजदूरों का छलका दर्द, निकले आंसू

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 28, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना के कोप से कांप रहा कलेजा…
    राजीव
    रांची। एक तो कोरोना महामारी सुरसा की तरह मुंह फैलाये निगलने को तैयार है। वहीं दूसरी ओर इस विकट परिस्थिति में घर-परिवार का साथ भी नहीं मिल रहा है। बाबू, इस विपदा से बचने की खातिर आखिर क्या करें। हमलोग ठहरे गंवई आदमी। ज्यादा कुछ बुझाता नहीं है। हां, इतना जरूर पता है कि कोरोना जानलेवा है। कोरोना के कोप से कलेजा कांप रहा है। दिल बैठा जा रहा है। एक तरफ परिवार की चिंता तो दूसरी ओर खुद को भी अनजान शहर में जिंदा और सुरक्षित रखने का कड़ा इम्तिहान। राजधानी रांची के डोरंडा न्यू एजी मोड़ स्थित रैन बसेरा में शरण लिये मजदूर पप्पू ठाकुर एक सांस में ये सब बोल जाते हैं। यह अल्फाज भले ही पप्पू ठाकुर के थे, लेकिन उनके साथ राजस्थान से आये हुए सात लोग भी इसमें हामी भरते दिखाई पड़े। इसमें गोविंद साव, संतोष दास, मुन्ना कुमार समेत अन्य शामिल थे। दर्द बयां करते-करते इन मजदूरों की आंखें भी नम हो गयीं। इस विकट परिस्थिति में अपनों से दूरी का दर्द इनके चेहरे पर साफ झलक रहा था। ये लोग बेल्डिंग का काम करने बैंग्लोर गये हुए थे। कोरोना महामारी की सूचना के बाद भागे-भागे रांची के रास्ते बोकारो, गढ़वा, भागलपुर अपने घर जाने की जुगत में थे, लेकिन रविवार को जनता कर्फ्यू के बाद लॉकडाउन हो गया। इसके बाद से ये लोग रैन बसेरा में ठहरे हुए हैं। शुक्र है रांची की, जिसने इन मजदूरों की खोज-खबर ली और उनके रहने से खाने तक की समुचित व्यवस्था की। रैन बसेरा के संचालक समेत अन्य पूरा खयाल रख रहे हैं। ये लोग निकलना तो चाह रहे हैं, लेकिन पुलिस आवागमन ठप होने के कारण कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है।

    गरीब सुरक्षा सेवा मंच ने गरीबों को कराया भोजन
    रांची। कोरोना को लेकर लॉक डाउन के मद्देनजर गरीब सुरक्षा सेवा मंच ने गरीबों के बीच भोजन- पानी का वितरण किया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधे सिन्हा ने कहा कि कोरोना के वजह से हो रही है गरीबों को परेशानी झेलना पड़ रहा है। रोज कमाकर अपना पेट भरने वाले लोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति आ गयी है। राधे सिन्हा ने लोगों से आग्रह किया है कि यादि उन्हें अपने आस- पास ऐसा कोई जरूरतमंद गरीब परिवार दिखाई दे तो मानवता के नाते मदद अवश्य करें। यदि किसी कारण उनकी सहायता आप नहीं कर पा रहे हैं तो गरीब सुरक्षा सेवा मंच से संपर्क करें। मौके पर प्रदीप सिंह, अमित सोनी, सूरज कुमार, विशाल कुमार, रवि अग्रवाल उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाहर फंसे झारखंडियों को वहीं मदद देगी हमारी सरकार
    Next Article कोरोना : दिन-रात मेहनत कर रही है झारखंड पुलिस
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान

      May 25, 2025

      सबको साथ लेकर चलनेवाले नेता थे राजेंद्र सिंह

      May 24, 2025

      सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version