Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पुरुलिया में गरजे CM योगी- 2 मई के बाद TMC की विदाई निश्चित, ममता दीदी को भी करना पड़ा चंडी पाठ
    Breaking News

    पुरुलिया में गरजे CM योगी- 2 मई के बाद TMC की विदाई निश्चित, ममता दीदी को भी करना पड़ा चंडी पाठ

    sonu kumarBy sonu kumarMarch 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज है। बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पुरुलिया में सोमवार को जनसभा हो चुकी है। इस रैली के दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

    पुरुलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बंगाल के लोगों की पीड़ा ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है। बीजेपी इसका समाधान करने आई है। टीएमसी की गुंडागर्दी और अराजकता लंबे समय तक नहीं चल पाएगी। 2 मई के बाद टीएमसी सरकार की विदाई सुनिश्चित है।

    उन्होंने कहा कि TMC के गुंडे कानून को नहीं मानते। 2 मई के बाद जब भाजपा की सरकार आएगी तो इन गुंडों को चुन चुनकर सजा दिलवाई जाएगी। अभी भी सत्ता का दुरुपयोग रुक नहीं रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह-जगह इस सभा में आने से रोका जा रहा था। ममता दीदी जय श्रीराम के नारे से बहुत चिढ़ती हैं। 2014 से पहले लोग मंदिर में जाने से डरते थे, अब ममता दीदी भी मंदिर में जाकर चंडी पाठ कर रही है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस, कम्यूनिस्टों, और टीएमसी ने बंगाल को खोखला बना दिया। बंगाल को कांग्रेस कम्यूनिस्टों और टीएमसी के गुंडों का अड्डा नहीं बनने देना है। TMC सरकार गौ तस्करी करके गौ माता को कटने के लिए पहुंचा देती है। यूपी में हम गौ तस्करी नहीं होने देते हैं और गाय को कटने भी नहीं देते हैं।

    बता दें कि बीजेपी की ओर से आज जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। बंगाल में 27 मार्च से आठ चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा बेहद गंभीर है। भाजपा यहां पर बड़ा प्रचार अभियान चला रही है और इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिम बंगाल में तीन चुनावी जनसभा करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने की श्रीलंका के राष्‍ट्रपति से बात
    Next Article गुजरात में लौटा नाइट कर्फ्यू, महाराष्ट्र में फिर लॉकडाउन… स्कूलों पर दोबारा लटका ताला
    sonu kumar

      Related Posts

      रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार

      June 20, 2025

      पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट

      June 20, 2025

      किसान को ठगने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version