Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड विधानसभा में 91270 करोड़ रुपये का बजट पेश
    Jharkhand Top News

    झारखंड विधानसभा में 91270 करोड़ रुपये का बजट पेश

    sonu kumarBy sonu kumarMarch 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    झारखण्ड विधानसभा सत्र के चौथे दिन बुधवार को वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश किया। बजट में 91270 करोड़ रुपये के बजट में पिछले वर्ष की तुलना में 4900 करोड़ रुपये अधिक का प्रावधान किया गया है।पिछला बजट 86370 करोड़ का था। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में दावा किया है कि बजट में कृषि, रोजगार और गांव पर फोकस किया गया है।
    बुधवार को बजट सत्र के चौथे दिन भी सदन की कार्यवाही के बीच भाजपा विधायकों ने हंगामा किया। कार्यवाही शुरू होने पंद्रह मिनट बाद ही भाजपा विधायकों के हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सदन में भाजपा के तमाम विधायक तरह-तरह की मांग छपी भगवा टी शर्ट पहन कर सदन पहुंचे हैं। भाजपा विधायक नियोजन नीति रद्द करने का विरोध कर हंगामा करते रहे। इसके साथ ही वे केरोसिन विस्फोट, बालू खनन, महंगाई आदि मुद्दे को लेकर विरोध कर रहे हैं। विरोध जता रहे भाजपा विधायकों के पास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे तो भाजपा विधायकों ने जय श्रीराम के नारे लगाये। इस पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने भी जय श्रीराम के नारे लगाये। बारह बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने बजट भाषण शुरू किया। उन्होंने बजट में 91270 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। झारखंड सरकार का पिछला बजट करीब 86 हजार करोड़ रुपये का था।
    वित्त मंत्री के बजट भाषण शुरू करते ही भाजपा सदस्यों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया है। वित्त मंत्री हंगामे के बीच बजट पेश करते रहे। वित्त मंत्री ने कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 18,653 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि कोरोना की वजह कृषि क्षेत्र को संवारना जरूरी है। बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से बेरोजगार होकर लोग लौटे हैं, इन्हें ऱोजगार मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति कोविंद ने आर्मी अस्पताल में लगवाया कोरोना का टीका
    Next Article हाथी ने मजदूर को कुचल कर मार डाला
    sonu kumar

      Related Posts

      जिस गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं वहां 174 मुस्लिम महिलाओं को मिल रहा मंईयां सम्मान का लाभ : चंपाई सोरेन

      May 16, 2025

      मंईयां योजना के लाभुकों को एक साथ मिलेगी दो माह की राशि

      May 16, 2025

      लोहरदगा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      • व्यापारियों ने तर्किये के सेबों का बहिष्कार करके देश भक्ति का परिचय दिया : मुख्यमंत्री
      • जिस गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं वहां 174 मुस्लिम महिलाओं को मिल रहा मंईयां सम्मान का लाभ : चंपाई सोरेन
      • मंईयां योजना के लाभुकों को एक साथ मिलेगी दो माह की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version