भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन करते हुए मदन कौशिक को राज्य इकाई की कमान सौंपी है। वह वंशीधर भगत की जगह नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कौशिक को नया अध्यक्ष नियुक्त किया। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। कौशिक ने इससे पहले यहां भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महासचिव बीएल संतोष और पर्यवेक्षक दुष्यंत गौतम से मुलाकात की। कौशिक पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मंत्रिमंडल में शहरी विकास मंत्री रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व में त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्थान पर पौड़ी गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को सूबे का नया मुख्यमंत्री बनाया है। अब चुनावी वर्ष में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी बदलाव कर संगठन को नया चेहरा प्रदान किया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version