Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रामगढ़ छावनी परिषद का डोर टू डोर टैक्स वसूली अभियान शुरू
    Jharkhand Top News

    रामगढ़ छावनी परिषद का डोर टू डोर टैक्स वसूली अभियान शुरू

    adminBy adminMarch 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़ छावनी परिषद के अधिकारी अब टैक्स बकायेदारों के घर का दरवाजा खटखटाएंगे। इसकी शुरुआत भी शुक्रवार को हो चुकी है। छावनी परिषद के सीईओ एमएस हरी विजय ने टैक्स वसूली के लिए एक टीम गठित कर दी है। छावनी परिषद का टैक्स ब्रांच बकाया टैक्स वसूली अभियान में सक्रिय हो गया है।

    टीम ने झंडा चौक, गोला रोड, चट्टी बाजार, बाजार टांड तक डोर टू डोर घूम-घूम कर सख्ती से बकायादारों से टैक्स की वसूली की है। अबतक टैक्स ब्रांच ने वाटर टैक्स, मकान बकाया टैक्स वसूली की है। छावनी परिषद के टीम में टैक्स ब्रांच के अनुजा आइंद, ओमप्रकाश चौहान, गया प्रसाद, सुरेश प्रसाद, राजेश कुमार, अविनाश गोप, लालजी महतो शामिल है।

    जो नहीं देंगे टैक्स उनका काट दिया जाएगा कनेक्शन

    छावनी परिषद के सीईओ एमएस हरीविजय के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जो बकाएदार टैक्स का भुगतान नहीं करेंगे तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। छावनी परिषद पानी का कनेक्शन हर घर में देता है। जो मकान मालिक उसका भुगतान नहीं करेंगे उनके यहां पानी की सप्लाई बंद हो जाएगी।

    हर दिन एक लाख टैक्स वसूली का है लक्ष्य

    टैक्स वसूली टीम के सदस्य ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि हर दिन एक लाख रुपये टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा बकायेदारों को टैक्स भरने के प्रति जागरूक भी करना है।

    आनलाइन और चेक के माध्यम से भरे जा रहे टैक्स

    बार-बार विभागीय सूचना जारी किए जाने के बाद भी लोग टैक्स भुगतना करने में लापरवाही बरत रहे थे। अब सख्ती पर कुछ लोगों ने ऑनलाइन टैक्स का भुगतान किया तो कुछ लोगों ने टीम को चेक उपलब्ध करा दिया। चल रहे वसूली अभियान के तहत टैक्स ब्रांच टीम ने गोला रोड, झंडा चौक स्थित गुलमोहर प्रोडक्शन लिमिटेड से बकाया भुगतान की मांग किया। भुगतान नहीं होने पर सामान जब्ती की चेतावनी दी गई।

    टीम ने बताया कि प्रतिष्ठान के मालिक बाहर है। शाम तक टैक्स का भुगतान कर देने का समय दिया गया है। भुगतान नहीं हुआ तो अगले दिन सीधी कार्रवाई होने की बात कही गई है। इसी तरह कार्रवाई करते हुए गोला रोड में चल रहे अवैध भवन निर्माण कार्य रोकवा दिया गया है। गिट्टियां जब्त कर ली गई। यहां भी बकाया टैक्स जमा करने के लिये समय दिया गया है।

    income tax jharkhand latest news jharkhand news Ramgarh hindi news ramgarh news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल ने झारखंड में पर्यटन के विकास पर दिया जोर
    Next Article मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद सिपाहियों और हवलदारों का आंदोलन समाप्त
    admin

      Related Posts

      झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट

      June 4, 2025

      झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं

      June 4, 2025

      मानगो के एक फ्लैट से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version