Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कृषि मानव व्यवस्था को भी मजबूत करती है : हेमंत सोरेन
    Top Story

    कृषि मानव व्यवस्था को भी मजबूत करती है : हेमंत सोरेन

    adminBy adminMarch 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -किसानों को स्वावलंबी, सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए लगातार हो रहे प्रयास
    -किसान पाठशाला के माध्यम से उन्नत कृषि के लिए किसानों को प्रशिक्षित किया जायेगा
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि कृषि सिर्फ अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि मानव व्यवस्था को भी मजबूत करती है। विशेषकर झारखंड जैसे राज्य की ‘आत्मा’ कृषि में बसती है, क्योंकि यहां की 70 प्रतिशत आबादी कृषि और पशुधन से जुड़ी है। ऐसे में सरकार का कृषि और किसानों के विकास पर विशेष फोकस रहा है। किसानों- पशुपालकों के स्वावलंबन, सशक्तीकरण और आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में किसान पाठशाला के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि और कृषि कार्य के आधुनिक तकनीकों की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है। मुख्यमंत्री मंगलवार को समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना -सह- कृषक पाठशाला के लिए सूचीबद्ध एजेंसियों और पशुधन आपूर्तिकर्ताओं के साथ एमओयू और नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

    किसानों के लिए चल रहीं कई योजनाएं
    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की जरूरतों और आवश्यकताओं को कैसे पूरा किया जाये, इस दिशा में नीति निर्धारण करने के साथ कई योजनाएं शुरू की गयी हैं। सरकार ने बजट में कृषि के लिए चार हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान रखा है। किसानों को सशक्त बनाने के लिए हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी योजना और किसान पाठशाला जैसी योजनाओं के साथ तालाब निर्माण, कूप निर्माण और सिंचाई परियोजनाओं को मजबूत किया जा रहा है। वहीं, पशुधन योजनाओं से किसानों को जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा वन उपज को बढ़ावा देने के लिए सिदो-कान्हू कोआॅपरेटिव फेडरेशन बनाया गया है। इन सभी का मकसद किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार कृषि उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रही है। नये राइस मिल खोले जा रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में लैंपस-पैक्स को मजबूत करने के साथ गोदाम तथा कोल्ड स्टोरेज बनाया जा रहा है।

    कृषि पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 32 वर्षों के बाद कृषि पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। इसका मकसद कृषि से जुड़े कार्यों और खेती के लिए किसानों को सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि आज किसान खेतिहर मजदूर बनते जा रहे हैं। ऐसे में किसानों को कृषि से जोड़े रखने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है।

    पशुधन योजना के तहत दिये जाने वाले पशुओं का होगा इंश्योरेंस
    मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुकों को दिये जाने वाले पशुओं का भी इंश्योरेंस कराया जायेगा, ताकि किन्ही वजहों से मवेशियों की मौत होने पर किसानों को किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि समृद्ध किसानों-पशुपालकों के पशुओं के इंश्योरेंस के लिए भी बैंकों से बातचीत की जायेगी।

    17 एजेंसियों के साथ एमओयू , 26 पशु चिकित्सकों को मिला नियुक्ति पत्र
    मुख्यमंत्री की उपस्थिति में किसान पाठशाला के लिए 17 सूचीबद्ध कार्यकारी एजेंसियों और पशुधन आपूर्तिकर्ताओं के साथ एमओयू हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 26 पशु चिकित्सकों और सात कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

    ये रहे उपस्थित
    इस अवसर पर कृषि मंत्री बादल, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीक और कृषि निदेशक चंदन कुमार सिंह, निदेशक उद्यान निसार अहमद, कृषि विभाग के विशेष सचिव प्रदीप हजारी और अपर सचिव अंजनी कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी प्रकरण के बाद आकार लेने लगी है विपक्षी एकता
    Next Article ED(RANCHI): राजीव अरुण एक्का से लगातार दूसरे दिन इडी ने की पूछताछ
    admin

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें

      May 16, 2025

      हम सभी देशवासियों को अपनी बहादुर सेना पर गर्व : सुप्रियो

      May 16, 2025

      गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • हम सभी देशवासियों को अपनी बहादुर सेना पर गर्व : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version