आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। मंगलवार को अत्याधुनिक सेवाओं से लैस सदर अस्पताल के नये भवन का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह का समय सुबह 11:30 बजे तय किया गया था, जिसे बाद में बदल कर दोपहर एक बजे निर्धारित किया गया। उद्घाटन समारोह में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद संजय सेठ और रांची के विधायक सीपी सिंह को आमंत्रित किया गया था, लेकिन तीनों ही कार्यक्रम से में शामिल नहीं हुए। सीएस डॉ विनोद कुमार और अन्य चिकित्सकों ने औपचारिक रूप से अस्पताल की नयी बिल्डिंग का उद्घाटन किया। सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने कहा कि मरीजों के लिए अत्याधुनिक सुविधा से लैस बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया है। यहां ब्लड कैंसर से ग्रसित मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गयी है। गाइनाकोलॉजी विभाग में प्रति महीने 600 से 700 महिलाओं का प्रसव सदर अस्पताल में होता है। नयी व्यवस्था के शुरू हो जाने से गर्भवती महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा। इस नयी बिल्डिंग में कुल 17 ओपीडी चलेगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version