-11 अप्रैल को रांची की सड़कों पर हेमंत सरकार के खिलाफ उतरेगा जनसैलाब

रांची। प्रदेश भाजपा के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की सांगठनिक बैठक सोमवार को रांची के नगड़ी स्थित स्वर्णरेखा बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुई। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी हैं।परंतु कार्यकर्ता का आधार संगठन है। और संगठन सर्वोपरि है।
श्री सिंह ने आगामी लोकसभा,विधानसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी सफलता के लिए बूथ आधारित कार्यक्रमों को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ समितियों को सर्व स्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्व समावेशी बनाने पर बल दिया जिसमे महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने आगामी 11 अप्रैल को भाजपा द्वारा रांची में हेमंत सरकार के खिलाफ होने वाले विशाल प्रदर्शन की तैयारी सहित बूथ पर मनाए जाने वाले छ: कार्यक्रमों,आगामी 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस,14 अप्रैल अंबेडकर जयंती पर मनाए जाने वाले समरसता सप्ताह जैसे कार्यक्रमों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि हेमंत सरकार की नाकामियों , विफलताओं और वादा खिलाफी के कारण उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भाजपा के द्वारा पिछले दिनों प्रखंड एवं जिला स्तर पर हुए राज्य सरकार के खिलाफ हुए प्रदर्शन में जनता का व्यापक समर्थन मिला। राज्य की आम जनता ,महिला,युवा ,आदिवासी,दलित,पिछड़े सहित सभी वर्ग के लोग ठगबंधन की सरकार से ऊब चुके हैं।लोग इस सरकार से निजात चाहते हैं। श्री मुंडा ने कहा कि पार्टी द्वारा आगामी 11 अप्रैल को रांची में आयोजित हेमंत हटाओ,झारखंड बचाओ आंदोलन में सड़कों पर जनसैलाब उतरेगा। बैठक में गंगोत्री कुजूर प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, रांची विधायक सीपी सिंह,हटिया विधायक नवीन जायसवाल,कांके विधायक समरी लाल,तोरपा विधायक कोचे मुंडा , पूर्व सांसद अजय मारू, पूर्व विधायक दिनेश उरांव,कमलेश उरांव,विमला प्रधान, जीतू चरण राम, प्रमंडल में निवास करने वाले अपेक्षित पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version