Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के सामने उठाया हिन्दू मंदिरों पर हमले का मुद्दा
    Breaking News

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के सामने उठाया हिन्दू मंदिरों पर हमले का मुद्दा

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से आज द्विपक्षीय वार्ता के दौरान हिन्दू मंदिरों पर हो रहे हमलों का मुद्दा उठाया। उन्होंने संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान कहा कि भारत के लोगों की भावनाओं और चिंताओं से उन्हें अवगत कराया है। यह आश्वासन दिया गया है कि भारतीयों की सुरक्षा को ऑस्ट्रेलिया विशेष प्राथमिकता देता है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। शुक्रवार को उनका राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों नेताओं ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय व प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।

    वार्ता के बाद संयुक्त वक्तव्य के दौरान प्रधानमंत्री ने हिन्दू मंदिरों पर हमले के मुद्दे पर हुई चर्चा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह खेद का विषय है कि पिछले कुछ हफ्तों से ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमलों की खबरें नियमित रूप से आ रही हैं।

    आगे मोदी ने कहा कि स्वाभाविक है कि ऐसे समाचार भारत में सभी लोगों को चिंतित करते हैं, हमारे मन को व्यथित करते हैं। हमारी इन भावनाओं और चिंताओं को मैंने प्रधानमंत्री एल्बनीसि के समक्ष रखा और उन्होंने मुझे आश्वस्त किया है कि भारतीय समुदाय की सुरक्षा उनके लिए विशेष प्राथमिकता है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और आस्ट्रेलिया की साझेदारी विश्व चुनौतियों और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है। सुरक्षा सहयोग हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। आज हमारे बीच इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में मैरीटाइम सिक्योरिटी और आपसी रक्षा व सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। सुरक्षा एजेंसियों के बीच भी नियमित और उपयोगी सूचनाओं का आदान-प्रदान होता है। हमने इसे अधिक सुदृढ़ करने पर चर्चा की।

    उन्होंने कहा कि पिछले साल लागू हुए व्यापार समझौते- ईसीटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के बेहतर अवसर खुले हैं। हमारी टीमें व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते पर भी काम कर रही हैं।

    उल्लेखनीय है कि मई में क्वाड देशों की बैठक में शामिल होने प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया जायेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री सितंबर में एक बार फिर जी-20 देशों के सम्मेलन में भाग लेने भारत आयेंगे। दोनों नेताओं ने वक्तव्य के दौरान इसकी भी जानकारी दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री 12 मार्च को कर्नाटक के मांड्या और हुबली-धारवाड़ का करेंगे दौरा
    Next Article तेजी से बढ़ रहा एच3एन2 वायरस का खतरा, स्वास्थ्य मंत्रालय ने की 2 मौत की पुष्टि
    azad sipahi

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version