Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»RANCHI : सरयू राय ने फिर स्पीकर को लिखा पत्र, मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ करें विधानसभा की अवमानना की कार्रवाई
    Jharkhand Top News

    RANCHI : सरयू राय ने फिर स्पीकर को लिखा पत्र, मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ करें विधानसभा की अवमानना की कार्रवाई

    adminBy adminMarch 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। विधायक सरयू राय ने मंगलवार को फिर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को पत्र लिखा। उसमें उन्होंने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर सदन की अवमानना की कार्रवाई करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने पत्र के माध्यम से अतिरिक्त तथ्य को रखा। विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री पर सदन में गलतबयानी और सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान 21 मार्च मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवाओं की खरीद में अनियमितता पर कार्रवाई करने के संबंध में मेरा अल्पसूचित प्रश्न सूचीबद्ध था। आसन द्वारा मुझे पूरक पूछने का निर्देश दिया गया। लेकिन, मैं एक ही पूरक प्रश्न कर सका। उसमें पूछा कि भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय तथा स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा भारत सरकार के लोक उपक्रमों से दवाएं खरीदने का दिशा-निर्देश सरकार के लिए बाध्यकारी है या सलाहनुमा है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने उत्तर दिया कि बाध्यकारी है। उसके बाद अव्यवस्था हो जाने के कारण आसन द्वारा सदन की कार्यवाही 12 बजे दिन तक स्थगित कर दी गयी। इस वजह से मैं शेष पूरक प्रश्न नहीं पूछ सका। लेकिन, मेरे एक ही पूरक प्रश्न का जो उत्तर मंत्री ने दिया, वह सरासर गलत है। इस उत्तर से उन्होंने सदन को गुमराह किया है। सदन के सामने असत्य कहा है और अपना भ्रष्टाचार छुपाने की कोशिश की है। सरयू राय ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के पत्र की प्रति प्रस्तुत की। उसमें रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने स्पष्ट कहा है कि सरकारी संस्थाओं से ही दवा खरीद करना बाध्यकारी नहीं है। विधायक ने बताया कि यह उन्होंने रेलवे के सवाल के उत्तर में दिया है। वहीं, उन्होंने कहा कि स्पष्ट है कि स्वास्थ्य मंत्री ने इस बारे में सदन को गुमराह किया है और असत्य कहा है।

    सदन के सामने रखना चाहता था प्रमाण: सरयू राय
    इस दौरान सरयू राय ने कहा कि इसके अलावा अतिरिक्त कई ऐसे प्रमाण हैं, जिन्हें वह सदन के सामने रखना चाहते थे। उन्होंने कहा कि परंतु मेरे एक पूरक के बाद से सदन अव्यवस्थित हो जाने के कारण आसन द्वारा सदन को स्थगित कर दिया गया। लेकिन, मेरा एक पूरक प्रश्न का ही जो उत्तर स्वास्थ्य विभाग ने दिया, वह सदन को गुमराह करनेवाला है। वहीं, उन्होंने कहा कि उपर्युक्त के आलोक में स्वास्थ्य मंत्री के विरुद्ध अवमानना की कार्रवाई चलाने का अनुरोध करता हूं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदीपक प्रकाश ने राज्यसभा में भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और मानचित्रण के संग्रहण पर उठाया सवाल
    Next Article पंजाब ही नहीं, पूरे देश का सिरदर्द बढ़ा रहा है अमृतपाल सिंह
    admin

      Related Posts

      झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

      June 29, 2026

      बेकाबू कार की चपेट में आने से छह घायल

      June 29, 2026

      श्री बांके बिहारी: आस्था, रहस्य और प्रेम की एक अद्भुत कहानी

      June 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ
      • झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
      • बेकाबू कार की चपेट में आने से छह घायल
      • श्री बांके बिहारी: आस्था, रहस्य और प्रेम की एक अद्भुत कहानी
      • नक्सल प्रभावित रेलखंड में आरपीएफ की ड्रोन से निगरानी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version