Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पलामू से 11 मार्च को रांची जाएंगे स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के 189 लाभार्थी
    झारखंड

    पलामू से 11 मार्च को रांची जाएंगे स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के 189 लाभार्थी

    adminBy adminMarch 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से लाभ लेने वाले छात्र 11 मार्च को पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों से रांची जायेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है और छात्रों को रांची ले जाने और लाने के लिए व्यवस्था की जा रही है। जानकारी के अनुसार 11 मार्च को रांची के खेल गांव स्थित स्टेडियम में सभी छात्रों को पहुंचाना है। उच्च शिक्षा के लिए लोन मिलने की बात सुनकर छात्रों में खुशी की लहर है। कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं ने सरकार को धन्यवाद दिया है। प्राचार्य बिहारी प्रसाद ने बताया कि यह अच्छी एवं सार्थक पहल है।

    सतबरवा में 1000 से ज्यादा क्रेडिट कार्ड के अभ्यर्थी

    स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के अभ्यर्थियों की संख्या 1000 से ज्यादा है। बीआरसी के गुलाम सरवर ने बताया कि 397 प्रखंड संसाधन केंद्र से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के ऋण लेने वाले छात्रों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया गया है, वही राजकीय कृत सर्वाेदय प्लस टू उच्च विद्यालय की प्राचार्य प्रफुल्लित लकड़ा ने बताया कि 700 से ज्यादा 11वीं एवं 12वीं के छात्रों ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लोन लेने की इच्छा जाहिर की है और उन्होंने अपना आवेदन राज्य सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन कराया है।

    इधर जिले के हुसैनाबाद से 25, छतरपुर से 15, हैदरनगर 20, मोहम्मदगंज-उटारीरोड तथा पांडू ब्लॉक में तीन-तीन तथा लेस्लीगंज, सतबरवा, नौडीहा बाजार एवं नावा बाजार प्रखंड से चार-चार अभ्यर्थी छात्रों के अलावे डालटनगंज 16, चैनपुर 13, तरहसी 12, पांकी 9, हरिहरगंज 20, पिपरा 10, विश्रामपुर 6 और पाटन से एक छात्रों को रांची में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को बुलाया गया है।

    छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त कराने में मिलेगी सरकारी मदद: बीईईओ

    प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरिप्रसाद ठाकुर ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए यह योजना लाई गई है, जिसके तहत उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रों को लोन दिया जा रहा है। चार से लेकर करीब 15 लाख तक ऋण देने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि सरकारी नियम के अनुसार अन्य छात्रों पर ब्याज दर 4 प्रतिशत तथा महिला, दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर छात्रों को एक फीसदी लोन पर ब्याज निर्धारित की गई है। पलामू से 189 छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ देने के लिए बुलाया गया है।

    Jharkhand jharkhand news Ranchi ranchi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजनजातीय भाषाओं के घंटी आधारित विशेषज्ञ शिक्षकों को सूचीबद्ध करें: चंपाई सोरेन
    Next Article खूंटी को कल तीन सड़कों की सौगात, नितिन गडकरी करेंगे आनलाइन शिलान्यास
    admin

      Related Posts

      एनसीपी की बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज

      November 17, 2025

      एसकेएमयू का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने किया मेडल और उपाधि का वितरण

      November 17, 2025

      जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, अबतक चार शव बरामद

      November 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई
      • एनसीपी की बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज
      • एसकेएमयू का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने किया मेडल और उपाधि का वितरण
      • जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, अबतक चार शव बरामद
      • बंद मकान से तीन लाख नगद और जेवरात की हुई चोरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version