Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहारी को गाली देने वालों को सम्मानित करती है भाजपा और कांग्रेस:जन सुराज
    राज्य

    बिहारी को गाली देने वालों को सम्मानित करती है भाजपा और कांग्रेस:जन सुराज

    adminBy adminMarch 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी चंपारण। बिहार और यूपी के भाइयों को गालियां देने, मारपीट कर मुंबई से भगाने की बात करने वाले महाराष्ट्र के मनसे प्रमुख राज ठाकरे को अपने एनडीए गठबंधन में शामिल कर भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता के सम्मान का उसकी नजर में कोई महत्व नहीं है। जो काम कांग्रेस ने किया वहीं काम भाजपा कर रही है। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उक्त बातें गुरुवार को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने चकिया में जन सुराज अभियान समिति के कल्याणपुर प्रखण्ड संयोजक व पंसस ठाकुर अविनाश सुमन के आवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कही।

    उन्होंने कहा कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे का राजनीतिक उद्भव बिहार और उत्तर प्रदेश के भाइयों के खिलाफ ही हुआ था। राज़ ठाकरे और उसका कुनबा बिहार के लोगो को महाराष्ट्र से भगाने के लिए अनेकों बार आन्दोलन कर चुका है तथा हजारों बिहारियों और उत्तर प्रदेश के भाइयों को खदेड़ भगाने और मारने-पीटने का काम कर चुका है लेकिन भाजपा ने बिहार और यूपी के लोगो की सम्मान और अस्मिता की अनदेखी कर उसी राज ठाकरे को एनडीए गठबंधन में शामिल कर लिया है।

    ठाकुर ने कहा कि दो माह पूर्व कांग्रेस के एक नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री स्टालिन ने भी बिहारी डीएनए पर फब्तियां कसी थी और गालियां दी थी। उस पर कांग्रेस नेतृत्व ने कोई ऐक्शन नहीं लिया। ना ही बिहारियों से माफी मांगी। भाजपा और कांग्रेस दोनो अपनी कुर्सी की चिंता करती है और उसे बिहारियों के मान सम्मान और विकास की कोई फ़िक्र नहीं।

    उन्होने कहा कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहारियों को एकजुट करने में जुटे हैं,ताकि सांप्रदायिक,जातिवादी और बिहार को अपमानित करने वाले दलों खदेड़ भगा कर नया बिहार का निर्माण किया जा सके। उन्होंने कहा कि एकजुट बिहारी अपने अपमान का बदला एनडीए और आईएनडीआईए से इस संसदीय चुनाव में लेगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिडीह: जेएमएम अल्पसंख्यक मोर्चा के कई युवा कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल के सामने थामा भाजपा का दामन
    Next Article खूंटी में भाजपा से छिटक गये 1.13 लाख वोटरों को साथ जोड़ने की चुनौती होगी अर्जुन मुंडा की
    admin

      Related Posts

      भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया

      May 16, 2025

      मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

      May 16, 2025

      तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का ‘प्रेसिडेंशियल रेफरेंस’ पर कड़ा विरोध

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version