रांची। इस देश में भाजपा ही एक मात्र राजनीतिक दल है जो जनजातीय समाज का सच्चा हितैषी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में चल रही सरकार ने इस समाज को जो मान सम्मान दी है आज से पहले कभी इस समाज को उतना मान सम्मान नहीं दिया गया था। उक्त बातें भाजपा के रांची लोकसभा के उम्मीदवार संजय सेठ ने कांके विधानसभा अंतर्गत बुकरु में जनजातीय विकास परिषद ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। श्री सेठ ने लोगों को रंग अबीर लगाकर होली की बधाई देते हुए कहा की भारत के तीज त्यौहार न सिर्फ हमारी संस्कृति और विरासत को जिंदा रखता है बल्कि हम सबको एक सूत्र में भी बांध कर रखता है। होली भी हमारी एक पारंपरिक त्यौहार है जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सीख देता है।

श्री सेठ ने आगामी लोकसभा के चुनाव में मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बनाने की उपस्थित लोगों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आप सब जानते है कि देश की मोदी सरकार ने आज जनजातीय समाज की उन्नति के लिए कई कार्यक्रम और योजनाओं का धरातल पर उतारा है। मोदी सरकार में आज सबसे ज्यादा जनजातीय समाज के 28 मंत्री बनाये गए हैं। धरती आबा अमर शहीद बिरसा मुंडा की देश की आजादी के खातिर दी गयी शहादत को दुनिया जान सके इस उद्देश्य से उन्होंने 15 नवम्बर बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। एक जनजातीय समाज की बेटी को देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति के पद पर बिठाया। जनजातीय विकास परिषद ट्रस्ट के अध्यक्ष अर्जुन कुमार राम ने कहा कि आज जनजातीय समाज के लोग देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता है। जो काम पिछले 70 वर्षों में इस समाज की उन्नति के लिए नहीं किया गया वो सारे काम मोदी सरकार ने कर दिया है।

उन्होंने कहा कि अब इस समाज की बारी है कि हम सब झारखंड़ के 14 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर नरेंद्र मोदी को फिर से एक बार प्रधानमंत्री बनाकर कर्ज चुकाएंगे। होली मिलन समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रजेश तिवारी, तारा साहू, हरि प्रसाद महतो, लगनु महतो, तुलसी गुप्ता, बसन्त महतो, लखन महतो,विकास महतो, निरंजन महतो,अजय कुमार, अनिल कुमार, किशुन महली, विश्वेश महतो, निवेश महतो, रमेश मुंडा, विजय महतो, मनोज महतो, रिझु मुण्डा, रामदेव सोनी ,उर्मिला देवी, उषा देवी मौजूद थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनजातीय विकास परिषद ट्रस्ट के अध्यक्ष अर्जुन कुमार राम और संचालन ब्रजेश तिवारी ने किया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version