Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»भाजपा ने सत्ताधारी गठबंधन पर बोला बड़ा हमला, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल ने कहा हेमंत और केजरीवाल में कई मामलों में समानता
    राजनीति

    भाजपा ने सत्ताधारी गठबंधन पर बोला बड़ा हमला, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल ने कहा हेमंत और केजरीवाल में कई मामलों में समानता

    adminBy adminMarch 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जल जंगल जमीन की बात करने वाले हेमंत सोरेन जमीन लूट के आरोप में जेल में
    अरविंद केजरीवाल ने शराब की बोतल पर लिखी चेतावनी – ‘शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है’ पढ़ा ही नहीं
    झारखंड मुक्ति मोर्चा डीबीटी यानी डायरेक्ट वसूली पर विश्वास करती है, अकाउंट फ्रीज की तकनीकी बातों के बारे में उससे ज्ञान की अपेक्षा नहीं

    रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने शुक्रवार को सत्ताधारी गठबंधन पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड और दिल्ली में बहुत सारी समानताएं हैं। प्रतुल ने कहा जहां एक और हेमंत सोरेन ने इडी के 10 समन को नजरअंदाज किया था तो वहीं अरविंद केजरीवाल ने भी 9 समन को नजरअंदाज किया। वह भी तब जब इन्होंने कानून के प्रति आस्था की शपथ ली थी।
    प्रतुल ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा यूं तो जल, जंगल, जमीन की रक्षा की बात करता है। पर हेमंत सोरेन पर सेना के बगल वाली जमीन को अवैध कब्जा करने का आरोप लगा।

    प्रतुल ने कहा कि केजरीवाल ने भी ‘दवा से दारू’ और ‘मोहल्ला क्लीनिक से महल तक’ का लंबा राजनीतिक सफर तय कर लिया। प्रतुल ने कहा कि ऐसा लगता है केजरीवाल ने शराब के बोतल पर लिखा लेवल ही नहीं पढ़ा जिसमें साफ लिखा है कि शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। शराब नीति में बड़ा परिवर्तन करके अरबों रुपयों का राज्य सरकार को नुकसान पहुंचाने के आरोप के कारण आज वह गिरफ्तार हो गये हैं। प्रतुल ने कहा कि हेमंत सोरेन ने यहां के आदिवासी मूलवासी को जल, जंगल और खनिज संपदा पर हक देने की बात कही थी। पर उल्टे वह खनिज संपदा को खुद और अपने परिजनों के माध्यम से हथियाना में लग गये। प्रतुल ने कहा कि पाठशाला की बात करने वाले अरविंद केजरीवाल मयशाला के चक्कर में आज अपनी दुर्दशा देख रहे हैं। यह दोनों मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री वैसे नेताओं की श्रेणी में आते हैं जो भ्रष्टाचार करते हैं और बाद में अत्याचार का नारा लगाते हैं।
    प्रतुल ने झामुमो पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज के मुद्दे पर बोलने का उसको तो नैतिक अधिकार ही नहीं क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा डीबीटी यानी डायरेक्ट वसूली पर विश्वास रखता है। प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस अभी भी उसे दुनिया में जी रही है जब उसे लगता था कि जो गांधी परिवार कहता है वही देश का कानून होता है। कांग्रेस ने इनकम टैक्स की धारा 13 ए का उल्लंघन किया और उसे ट्रिब्यूनल और उच्च न्यायालय तक कोई प्रारंभिक राहत नहीं मिली। उसके बाद नियम अनुसार उसके अकाउंट पर कार्रवाई की गयी। लेकिन यह ‘चोर मचाए शोर’ के तर्ज पर प्रेस कांफ्रेंस और आंदोलन कर रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय जाने का साहस नहीं दिखा रहे। प्रतुल ने कहा कि झामुमो के राज पाट में ही एक आइएएस अफसर के सीए घर से 20 करोड़ से ज्यादा बरामद हुआ। मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के सहयोगियों के घर भी करोड़ों रुपये की बरामद हुए। कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के कंपनियों से तो इनकम टैक्स में रिकॉर्ड 350 करोड़ रुपयों की रिकवरी हुई थी। यह सब काले धन के संरक्षक हैं। नेशनल हेराल्ड केस के 5000 करोड़ रुपये का काला धन तो गांधी परिवार ने ही डकारने का प्रयास किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइडी की छापेमारी के बाद एसएसपी ने तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह को हटाया
    Next Article पूर्व सीएम हेमंत ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, हाइकोर्ट के आदेश को दी चुनौती
    admin

      Related Posts

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version