Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कानपुर-सागर राजमार्ग में दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग, दो की मौत
    देश

    कानपुर-सागर राजमार्ग में दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग, दो की मौत

    adminBy adminMarch 28, 2024Updated:March 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    महोबा उत्तर प्रदेश। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को अलग किया गया। जिला अपर पुलिस अधिक सत्यम ने घटना की पुष्टि की है।

    यह हादसा महोबा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र के सीमा पर हुआ। जलते ट्रकों को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को अलग करा ट्रक की बॉडी में फंसे कानपुर देहात के रहने वाले ट्रक चालक 30 वर्षीय राजकुमार पाल पुत्र रमेश चंद्र पाल और उन्नाव जनपद के सेहरामऊ के भैसोरा निवासी 35 वर्षीय विपिन मौर्य पुत्र सज्जन लाल के शवों को बाहर निकाला जा सका। मृतक राजकुमार पाल के परिजनों के अनुसार वह लखनऊ से कबरई ग्रिट लेने आ रहा था । राजकुमार के परिवार में पत्नी सरिता, दो संतान बेटी अंशिका और बेटा अंश हैं।

    जिला अपर पुलिस अधिक सत्यम ने बताया कि यातायात अब सामान्य है। उल्लेखनीय है कि जिले की कबरई मंडी पत्थर व्यवसाय के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां रोजाना हजारों ट्रक पूरे देश से ग्रिट, डस्ट आदि लेने पहुंचते हैं। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग लंबे समय से खूनी राजमार्ग बना हुआ है। अभी तक हादसों में हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सरकार ने कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाने की घोषणा की है।यह कब तक बनकर तैयार होता है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेल से बाहर आने के बाद एल्विस यादव पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, फोटो वायरल
    Next Article एसडीओ ने झारखंड-ओडिशा अंतर राज्य चेकनाका का किया औचक निरीक्षण
    admin

      Related Posts

      अमरनाथ यात्रा मार्ग एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित

      June 17, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version