रांची। राज्य में निम्न दबाव के चलते बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि हुई। सबसे अधिक बारिश चाईबासा में 54 मिमी रिकॉर्ड की गई। 23 जून को भी राज्य के पूर्वी जिले विशेषकर संथाल और कोल्हान के जिले और पश्चिम बंगाल से सटे रांची के इलाकों में रविवार को गर्जन और बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।

इन इलाकों में 30-40 किमी की गति से हवा चलने की संभावना है। वहीं 24 मार्च से मौसम साफ होगा। इससे धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी। विभाग के अनुसार राजधानी रांची, खूंटी और लोहरदगा में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि हुई है। ओला के बड़े आकार की वजह से लोगों के घरों और फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

वहीं शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह में बारिश हुई, लेकिन बाद मौसम साफ हो गया और हल्की धूप भी खिली। हालांकि दिन में बदल छाए रहे। वहीं बारिश के चलते लोंगो को ठंड का एहसास हुआ। यही वजह है कि लोगों को फिर से रजाई और कम्बल निकलनी पड़ी। रांची में शनिवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री, जमशेदपुर में 27.6, डालटेनगंज में 25.1, बोकारो में 26.1 तथा चाइबासा में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version