रांची। झारखंड में 15 मार्च से अगले तीन दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया गया है।

 

मौसम विभाग से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च से जिन जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इनमें पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गढ़वा, पलामू, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और दुमका शामिल है।

 

वहीं 16 मार्च को पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गढ़वा, पलामू, बोकारो, धन्यबाद, जामताड़ा, दुमका और पाकुड़ तथा 17 मार्च को जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है । इनमें पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां शामिल है।

 

वहीं शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। दिन में भारी गर्मी का एहसास हुआ है।

 

वहीं शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 34.2, न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री, जमशेदपुर में 39.3, न्यूनतम तापमान 19.0, डालटेनगंज में 38.7 और 18.1 तथा बोकारो में अधिकतम तापमान 38.5 तथा न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version