रांची। विधानसभा में पेश हुए बजट को प्रदेश राजद ने कल्याणकरी और ऐतिहासिक बताया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि इस बजट से राज्य में चहुंओर विकास होगा और हर वर्ग के लोग इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सहित राज्य के सभी मंत्री बजट के लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने पार्टी की ओर से पूरी मंत्रीमंडल के सदस्यों को बधाई दी है।

डॉ मनोज ने कहा कि वित्त मंत्री ने विकास दर में वृद्धि के लिए सभी विभागों को प्राथमिकता दी है। वहीं बजट में मंईया सम्मान योजना के अलावा ग्रामीण विकास,खेलकूद, सामान्य क्षेत्र, सामाजिक क्षेत्र तथा आर्थिक क्षेत्र में काफी जोर दिया गया है। विशेष कर महिला सशक्तिकरण पर सरकार का अत्यधिक फोकस है जो अति सराहनीय कदम है। वहीं बजट पर प्रदेश राजद के महासचिव कैलाश यादव ने कहा कि वित्त मंत्री ने विकास दर में बढ़ावा के लिए सभी विभागों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना के अलावा ग्रामीण विकास,खेलकूद, सामान्य क्षेत्र,सामाजिक क्षेत्र एवं आर्थिक क्षेत्र पर काफी जोर दिया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version