Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के तीन विश्वविद्यालय अनिश्चितकाल के लिए बंद
    दुनिया

    पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के तीन विश्वविद्यालय अनिश्चितकाल के लिए बंद

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान के तीन विश्वविद्यालयों ने अनिश्चितकाल के लिए परिसर में कक्षाएं बंद कर दी हैं। विद्यार्थियों से वर्चुअल कक्षाओं में भाग लेने को कहा गया है। यह तीनों शिक्षण संस्थान हैं-बलूचिस्तान विश्वविद्यालय, सरदार बहादुर खान महिला विश्वविद्यालय और तुर्बत विश्वविद्यालय। तीनों में शैक्षणिक गतिविधियों को तत्काल निलंबित कर दिया है।

    डान अखबार की खबर में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि हाल ही में हुए हमलों और सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह निर्णय सिबी के पास जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर यात्रियों को बंधक बनाए जाने के कुछ समय बाद लिया गया। इस घटना की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली थी। तब से बलूचिस्तान में कई हमले हो चुके हैं। बताया गया है कि तीनों विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को निलंबित करने का डीन और शैक्षणिक विभागों के प्रमुखों के साथ परामर्श के बाद लिया गया।

    बलूचिस्तान विश्वविद्यालय ने अधिसूचना में कहा है कि डीन और अनुभागीय प्रमुखों के साथ बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि अगले आदेश तक सभी परिसर वर्चुअल लर्निंग पर स्विच करेंगे। बलूचिस्तान विश्वविद्यालय के कुलपति जहूर अहमद बाजई ने बताया कि कक्षाओं को ऑनलाइन स्थानांतरित कर दिया गया है, क्योंकि दूरदराज के क्षेत्रों के छात्र राष्ट्रीय राजमार्गों पर विरोध प्रदर्शनों के कारण परिसरों तक पहुंचने में असमर्थ थे। जिन क्षेत्रों में इंटरनेट एक्सेस की समस्या है, वहां के छात्रों को सेमेस्टर के दौरान रियायतें दी जाएंगी। ऑनलाइन कक्षाओं पर निर्णय ईद-उल-फितर के बाद लिया जाएगा।

    सरदार बहादुर खान महिला विश्वविद्यालय ने भी इसी तरह के निर्णय की घोषणा करते हुए एक अधिसूचना जारी की। इसमें कहा गया है कि छात्राएं रमजान के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेंगी। कुलपति प्रो. डॉ. गुल हसन की अध्यक्षता में बैठक के बाद तुर्बत विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि मौजूदा स्थिति के मद्देनजर मंगलवार से शैक्षणिक गतिविधियों और कक्षाओं को निलंबित कर दिया गया है। तुर्बत विश्वविद्यालय ने छात्रों से दो दिन के भीतर छात्रावास खाली करने को कहा है। इसके अलावा

    बलूचिस्तान सूचना प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और प्रबंधन विज्ञान विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए परिवहन सेवा बंद कर दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुनीता विलियम्स की ‘घर वापसी’, पैतृक गांव में जश्न
    Next Article पृथ्वी पर लौंटी सुनीता विलियम्स, नासा ने किया स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-आइए भारत
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव पर नेपाल की संसद में विशेष चर्चा की मांग

      May 9, 2025

      पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कार्रवाई को नेपाली कांग्रेस ने जायज ठहराया

      May 9, 2025

      बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
      • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version