बरवाडीह। बरवाडीह प्रखंड में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत से उपभोक्ताओं में हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। प्रखंड में एकमात्र सिंह एचपी गैस एजेंसी होने के कारण उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। समय पर गैस नहीं मिलने से कई घरों में चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है।

जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी के संचालक संतोष कुमार सिंह से संपर्क करने का प्रयास करने पर उनका फोन अक्सर ऑफ रहता है।जिससे उपभोक्ताओं को बुकिंग या गैस आपूर्ति से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिल पाती है। फोन बंद रहने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि कई दिनों से गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है।लेकिन न तो समय पर गैस मिल रही है और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है।खासकर महिलाओं को सबसे ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त कराया जाए तथा एजेंसी की कार्यप्रणाली की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version