राजकोट: आइपीएल-10 के तीसरे मैच में 184 रन के टारगेट का पीछा करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स ने 14 ओवर में बिना विकेट खोए 162 रन बना लिए हैं। गौतम गंभीर (76) और क्रिस लिन (73) क्रीज पर हैं। इससे पहले गुजरात की टीम ने कप्तान सुरेश रैना (68*) और दिनेश कार्तिक (47) की इनिंग की मदद से 20 ओवर में 4 विकेट पर 183 रन बनाये।
पार्टनरशिप का बनाया रिकॉर्ड
कोलकाता के लिए ओपनिंग करने उतरे गौतम गंभीर और क्रिस लिन ने 169 रन की पार्टनरशिपर पूरी करते ही आइपीएल हिस्ट्री में पहले विकेट के लिए पार्टनरशिप का नया रिकॉर्ड बना दिया। दोनों ने मिलकर अपनी टीम के लिए किसी भी विकेट की पार्टनरशिप का नया रिकॉर्ड भी बनाया। इससे पहले किसी भी विकेट की पार्टनरशिप का पुराना रिकॉर्ड 152 रन का था। जो इस मैच में इन दोनों बैट्समैन ने 13वें ओवर में तोड़ दिया।
सातवें ओवर में 23 रन बना कर लिन ने पूरी की फिफ्टी
कोलकाता की बैटिंग के दौरान ड्वेन स्मिथ ने सातवां ओवर किया। जिसमें कुल 23 रन बने। इस ओवर की पहली ही बॉल पर क्रिस लिन ने सिक्स लगाया। इसके बाद दूसरी बॉल पर चौका लगाया। तीसरी बॉल पर कोई रन नहीं बना। चौथी और पांचवीं बॉल पर लिन ने फिर सिक्स लगा दिया। ओवर की आखिरी बॉल पर 1 रन बनाते हुए लिन ने मैच में अपने 50 रन पूरे कर लिए। इसके लिए उन्होंने केवल 19 बॉल खेली। ये कोलकाता की ओर से किसी भी प्लेयर की दूसरी फास्टेस्ट फिफ्टी रही। इससे पहले आंद्रे रसेल ने भी 2015 आइपीएल में इतनी ही बॉल पर फिफ्टी लगायी थी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

