Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»किसकी पकी सियासी लिट्टी, फैसला आज
    रांची

    किसकी पकी सियासी लिट्टी, फैसला आज

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 13, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे जो भी हों, इसका सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी को ही मिलने वाला है। प्रमुख विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़ समझे जाने वाले इस इलाके में चुनाव के नतीजे बीजेपी के फेवर में हुए तब तो पार्टी की पौ बारह समझी जायेगी। नतीजे विपरीत भी हुए तो पार्टी के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। उपचुनाव का फैसला 13 अप्रैल को आयेगा।
    पिछले एक महीने में भाजपा की गतिविधियों ने उस इलाके में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवायी। यहां केवल झामुमो के नाम की चर्चा हुआ करती थी। दरअसल, चार ब्लॉक एरिया में फैले इस विधानसभा इलाके में कभी भी बीजेपी का कमल नहीं खिला। 1951 से लेकर 1977 तक इंडिपेंडेंट और अलग-अलग पार्टी का कब्जा रहा। इसके बाद से लगातार 2014 तक आठ बार झामुमो के विधायक चुनकर आये हैं। बीजेपी की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 1951 से अब तक केवल तीन बार ऐसी स्थिति बनी, जिसमें बीजेपी दूसरे नंबर पर रही। 1990, 2005 और 2014 में बीजेपी के उम्मीदवार झामुमो के कैंडिडेट से हारे थे।
    18 में आठ पर है कब्जा
    फिलहाल संथाल परगना इलाके की 18 विधानसभा सीटों में से आठ पर बीजेपी का कब्जा है। लिट्टीपाड़ा को छोड़कर बाकी के सात पर झामुमो, कांग्रेस और झाविमो के विधायक हैं। साथ ही सूबे में मुख्यमंत्री समेत 11 सदस्यीय मंत्रिमंडल में तीन मंत्री भी इसी इलाके से आते हैं।

    बीजेपी ने पूरी ताकत झोंकी थी
    झामुमो के विधायक अनिल मुर्मू के असामयिक निधन के बाद खाली पड़ी इस सीट पर बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पार्टी कार्यकर्ताओं की लंबी फौज के अलावे राज्य के चार मंत्री डंटे रहे लिट्टीपाड़ा में। यहां तक कि राज्य की समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी लगातार वहां कैंप कर रही थीं। इसका नतीजा यह हुआ कि वहां के अमरापाड़ा, लिट्टीपाड़ा और हिरनपुर जैसे इलाकों में बीजेपी के कार्यकर्ताओंं की सक्रियता से लोगों की जुबान पर बीजेपी की चर्चा शुरू हुई। जेएमएम की पकड़ उस इलाके में ऐसी है कि पिछले चुनाव में बीजेपी के साइमन मरांडी लगभग 25 हजार वोट से हार गये थे। 2009 में झामुमो के कैंडिडेट के रूप में वह चुनाव जीते थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिन हेलमेट निकले, तो पकड़े जायेंगे
    Next Article काम में लापरवाही बरतनेवाले ठेकेदारों को काली सूची में डालें
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

    May 9, 2025

    बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

    May 9, 2025

    रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version