झारखंड के गुमला में 20 साल के युवक का दूसरे धर्म की लड़की को प्यार करने और पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। 20 साल के इस युवक को केवल इसलिए पीट पीटकर मार डाला गया क्योंकि उसने एक दूसरे धर्म की लड़की से प्यार किया था। लड़की की उम्र 15 साल बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है पुलिस ने कहा, अभी ये कहना मुश्किल है कि ये मामला सांप्रदायिक है या नहीं। पुलिस ने बताया कि लड़के को लड़की से एक साल पहले प्यार हुआ था। दोनों का रिश्ता पिछले एक साल से चल रहा है। लड़के को कई धमकियां पहले भी मिल चुकी है।

दरअसल, आस पास के लोगों ने युवक को लड़की को स्कूटर में घर छोड़ते देखा था।

उसके बाद से उसपर नजर बनाकर रखी थी। लोगों ने उसे घेर लिया और खंभे से बांधकर उसे डंडे से खूब पीटा। लड़के की थोड़ी देर बाद मौत हो गई। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। ये घटना गुरुवार की है, लेकिन मामले की जांच कल से शुरू हुई है।

पुलिस ने बताया कि लड़के को लड़की के घरवाले पसंद नहीं करते थे। दोनों का रिश्ता उन्हें पसंद नहीं था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version