लखनऊ: राजधानी के हुसैनगंज स्थित एक मसाज पार्लर में एसएसपी मंजिल सैनी ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार रात छापेमारी की। इस दौरान वहां आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवती पाए गए। इस पर पुलिस ने 10 लड़कियों समेत 17 लोगों को हिरासत में ले लिया हैं।
बर्लिंग्टन चौराहा स्थित एक मकान के फर्स्ट फ्लोर पर हेयर कटिंग सैलून एंड ब्यूटी पार्लर के नाम पर स्पा चलाया जा रहा था। इसमें कई दिनों से देह व्यापार संचालित किए जाने की शिकायत मिल रही थी।
पार्लर राजाजीपुरम निवासी शिखा पटेल का है। इसका संचालन गौरव उपाध्याय करता है। गौरव ने खुद को शिवसेना का नेता बताते हुए कहा कि वह सरोजिनीनगर से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। एसएसपी को मौके पर सात युवक आपत्तिजनक हालत में मिले।
पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपियों के पास एक लाइसेंसी असलहा भी मिला है। गौरव ने पूछताछ में बताया कि पार्लर में घंटे के हिसाब से रेट तय है। कस्टमर से एक घंटे मसाज कराने के लिए 1500 रुपए लिए जाते हैं। हुसैनगंज थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि पकड़े गए लोगों का छेड़छाड़ और शांति भंग में चालान किया गया है।