आजाद सिपाही संवाददाता
सिसई। कांग्रेस के लोहरदगा लोकसभा प्रत्याशी सुखदेव भगत ने मंगलवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ सिसई प्रखंड के बघनी, छारदा, शिवनाथपुर, दारी, घाघरा, हर्री, लोहनजारा, बर्री सहित दर्जनों गांवो का भ्रमण कर ग्रामीणों से बैठक की। इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास के लिए काग्रेस से बेहतर कोई पार्टी नही है। सभी समुदायो को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस सरकार की ही देन है कि आज देश आधुनिक तकनीक से लैस है। देश के निर्माण मे गांधी परिवार का बड़ा योगदान रहा है। भाजपा सरकार के कार्यकाल मे देश मे हिंसक अपराध मे लगातार बढोतरी हुई है। यही कारण है कि देश के आधे से अधिक अबादी डर के साये मे जीने को मजबूर है। ये सरकार विकास विरोधी सरकार है। भाजपा के सुदर्शन भगत लोहरदगा लोकसभा से दस वर्षो से सांसद है।
लेकिन आज भी इस संसदीय क्षेत्र विकास नही हो पाया। मोदी के नेतृत्व मे देश बबार्दी के कगार पर पहुंच गया है। ये सरकार सिर्फ भाषण बाजी करती है। जनता इस सरकार पर विश्वास ना करे। देश की पूरी जनता अब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के साथ चल पड़ी है। इस बार कांग्रेस की सरकार देश मे बनने जा रही है। उन्होंने ने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी से लोहरदगा लोकसभा का मै प्रत्याशी हुं। आप सभी जनता मुझे वोट देकर जीतायें। निश्चित क्षेत्र और क्षेत्र के लोगो का विकास होगा।
मौके पर जिला अध्यक्ष रौशन बरवा, चैतू उरांव, प्रखंड अध्यक्ष बैबूल अंसारी, रजब अंसारी,देवेंद्र उरांव, गंगा उरांव, सचिदानंद उरांव, अजाद अंसारी, पतिपावन साही,गीता भगत, मोबारक अंसारी, एकबाल अंसारी, सफीक अंसारी, इंदरपाल उरांव, भोजा भगत, सोमा भगत, गनदुर भगत, सुकरू उरांव, जीता उरांव, बुधू अंसारी, भुरसो पहान,बुधनाथ उरांव, चमरा उरांव, थाना उरांव, सोमरा उरांव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



