रांची। जामताड़ा की युवा शूटर Devasi Hembram ने थाईलैंड में आयोजित थर्ड इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर झारखंड और देश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
बताया जा रहा है कि देवासी बेहद साधारण और गरीब परिवार से आती हैं। उनके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जिसके कारण खेल के लिए जरूरी संसाधन और आर्थिक सहयोग जुटाना परिवार के लिए आसान नहीं था। तमाम कठिनाइयों और संसाधनों की कमी के बावजूद देवासी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की प्रतिभाशाली बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देवासी हेंब्रम को आगे बढ़ाने में जो भी सहयोग संभव होगा, वह अपने स्तर से जरूर करेंगे।



