रांची। झारखंड समेत देशभर में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस को लेकर बनी स्थिति पर मुख्यमंत्री Hemant Soren ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री Narendra Modi पर निशाना साधा। झारखंड मंत्रालय में आयोजित बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि पेट्रोल पंपों के बाहर दिख रही लंबी कतारें और संकट कोई नई बात नहीं है, बल्कि यह हालात साल 2014 से लगातार बने हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वीआईपी कारकेड छोटा करने और ईंधन की बचत की अपील पर तंज कसते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि अब देश के “राजा” वही हैं, इसलिए आगे क्या-क्या करवाते हैं, यह देखना बाकी है। उन्होंने कहा कि देश की स्टेयरिंग सीट प्रधानमंत्री के हाथ में है और देश उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है, जैसा केंद्र सरकार चाहती है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version