रांची. झारखंड में 31 मार्च से लेकर अबतक कोरोना पॉजिटीव मरीज की संख्या चार हो चुकी है। पर लोग थोड़ा भी चेत नहीं रहे हैं। कई क्षेत्र में रोज की तरह लोग लॉकडाउन का उल्लघंन कर घर से बाहर निकल रहे हैं। सब्जी खरीदने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं, कोरोना पॉजिटीव चौथा मरीज हिंदपीढ़ी से मिलने के बाद पुलिस ने राजधानी रांची में सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने में जुट गई है। हिंदपीढ़ी में रहने वाली कोरोना पॉजिटीव महिला को एंबुलेंस से रिम्स लाया गया। सब्जी दुकानों में लोग भीड़ में पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं।

इससे कोरोनावायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। इधर, लॉकडाउन की वजह से खेतों तक व्यवपारी नहीं पहुंच पा रहे हैं और किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। इधर, झारखंड में चार पॉजिटीव मरीज मिलने व इनमें से दो रांची के होने के बाद से पुलिस व जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बिना जरूरी काम घरों से बाहर निकले वाले लोगों के साथ पुलिस सख्त रवैया अपनाने को मजबूर हो गई है। पुलिस लोगों को घरों में ही रहने की अपील कर रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version