आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। सरायकेला खरसावां जिला में फर्जी ढंग से 40 करोड़ रुपये की निकासी कर ली गयी है। बैंक कर्मियों और आम लोगों की मिली भगत से यह निकासी की गयी। इस संबंध में सरायकेला खरसावां थाना में दो अलग-अलग मामला दर्ज किया गया था। इन दो मामलों का अनुसंधान अब अपराध अनुसंधान विभाग करेगा। इसके लिए अनुसंधान टीम का गठन भी कर दिया गया है। सीआइडी में एडीजीपी अनिल पालटा को बनाया गया है। उनके एडीजीपी बनते ही सीआइडी में बहुत कुछ बदल गया है। अब सीआइडी सिर्फ बेहतर अनुसंधान पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में रामगढ़ में हुए एक सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भी जांच कर्ता अधिकारियों की टीम बनायी गयी है।
फोन टेपिंग का काम बंद, लौटे कर्मी : सीआइडी में फोन टेप करने का काम बंद कर दिया गया है। विशेष शाखा से सीआइडी में प्रतिनियुक्त किये गये कर्मचारियों को भी वापस कर दिया गया है। करीब एक दर्जन पुलिस कर्मी को विशेष शाखा से सीआइडी में प्रतिनियुक्त कराया गया था। और इनके जिम्मे फोन टेपिंग की जवाबदेही दी गयी है। सीआइडी के अधिकारी ने न केवल इन जवानों को वापस भेज दिया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

