Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हेमंत के खिलाफ बड़ी साजिश का खुलासा, दो पत्रकार समेत पांच गिरफ्तार
    Breaking News

    हेमंत के खिलाफ बड़ी साजिश का खुलासा, दो पत्रकार समेत पांच गिरफ्तार

    azad sipahiBy azad sipahiApril 25, 2020Updated:April 25, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ उनके ही इलाके में एक बड़ी साजिश रची गयी। मुख्यमंत्री साहेबगंज के बरहेट से विधायक हैं। यह बताने की कोशिश की गयी कि उनके इलाके के आदिवासी भूखे-प्यासे हैं। लॉकडाउन के दौरान आदिवासियों की सुधी लेनेवाला कोई नहीं है। आदिवासियों को उकसाने में उस इलाके के पत्रकार ने अहम भूमिका निभायी, जिसकी बातचीत रिकार्ड हो गयी। साजिश रचने के अरोप में साहेबगंज पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें दो पत्रकार भी शामिल हैं। इनमें एक देवजीत कुशवाहा और दूसरा रणविजय गुप्ता है। इनके अलावा तीन बिचौलिये भी पकड़े गये हैं। इनके खिलाफ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। शनिवार को पतना प्रखंड स्थित केदुआ गांव में अचानक करीब 136 आदिवासी परिवार थाली लेकर निकल आये। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वे सड़क पर ही बैठ गये। इसकी सूचना पाकर तुरंत ही एसडीओ मौके पर पहुंचे और गरीब परिवारों से उन्होंने बात की। जब मामले की उन्होंने पड़ताल की। तब तक एक ऑडियो भी वायरल हो चुका था। इससे खुलासा हुआ कि यह एक बड़ी साजिश थी, तो सीएम के खिलाफ रची गयी थी।
    ऑडियो में स्पष्ट है कि पत्रकार लोगों को उकसा रहा है। कुछ स्थानीय नेताओं को साजिश में शामिल कर उन्हें लोगों को थाली लेकर सड़क पर आने के लिए उकसाया जा रहा है। पत्रकार कहता है कि लोगों को अनाज नहीं मिल रहा है। आप सभी थाली-लोटा लेकर चले आयें, देखिए फिर क्या होता है। पूरा हंगामा मच जायेगा। इस आॅडियो के वायरल होने के साथ ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। राज्य से जिला मुख्यालय तक फोन की घंटियां बजने लगी। फिर पूरे मामले की जांच करायी गयी। सात लोगों को चिह्नित किया गया, जो साजिश में शामिल थे। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आदेश दिये गये हैं।
    क्या कहते हैं डीजीपी
    दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि साहेबगंज प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि आॅडियो में जिनकी आवाज है, उन्हें चिह्नित करें और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि गरीब आदिवासियों को बेबस और असहाय दिखाना •ाी अपराध है। फिलहाल कानूनी कार्रवाई शुरू हो गयी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    क्या कहते हैं अनुमंडल पदाधिकारी
    अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल इस पूरे प्रकरण पर कहा कि केंदुआ गांव में जिन 136 परिवारों ने खाद्यान्न नहीं मिलने का दावा किया है, उनमें कई सुखी संपन्न परिवार हैं। जिनके यहां स्कॉर्पियो ट्रैक्टर वगैरह हैं। कुछ लोग साजिश के तहत गरीब लोगों को भड़का कर प्रशासन के सामने विपरीत परिस्थिति पैदा करना चाह रहे हैं। मौके पर जाकर उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच की है जो ग्रामीण सरकारी अनुदान प्राप्त करने का अहर्ता रखते हैं उन्हें तत्काल नियमानुसार खाद्यान्न पहले ही उपलब्ध करा दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्थिति के आकलन के बाद ही मिलेगी लॉकडाउन में छूट : डॉ रामेश्वर उरांव
    Next Article संजीवनी का काम कर रहा है मुख्यमंत्री आहार : शमशेर आलम
    azad sipahi

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version