धनबाद :-लॉक डाउन के दौरान दिल्ली से धनबाद सडक मार्ग द्वारा पहुंचे सांसद पी एन सिंह को अब 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रखा जायेगा. ऐसा जिला प्रशासन क आदेश के बाद संभव हो पाया है. आपको बता दे कि लॉकडाउन के कारण अचानक हवाई और रेल सेवा बंद होने के कारण सांसद दिल्ली से धनबाद नहीं पहुंच पाए थे। वे दिल्ली स्थित अपने आवास में रह रहे थे। इस दौरान अकेले रहने के कारण उन्हें काफी भयावह लग रहा था। दिल्ली में तेजी से फैलते कोरोना के कारण सांसद अंदर ही अंदर डर भी गए थे। और आखिरकार वे सड़क मार्ग से दिल्ली से धनबाद के लिए निकल गए। धनबाद पहुंचने के बाद उन्होंने कहा है कि पहली बार इतने दिनों तक जनता से दूर रहना पड़ा है। ज्ञात हो कि सांसद पीएन सिंह दो दिन पहले ही सड़क मार्ग से धनबाद पहुंचे। लॉक डाउन को देखते हुए खाने-पीने का सामान वाहन में लोड कर लगातार 17 घंटे सफर कर वे धनबाद पहुंचे। उनका पूरा परिवार फिलहाल यहीं है। वे लॉक डाउन में अकेले ही दिल्ली में फंस गए थे। सांसद लोकसभा सत्र में भाग लेने दिल्ली गए हुए थे। इसी दौरान रविवार को जनता कर्फ्यू लग गया। सोमवार को संसद के सत्र व पार्टी की बैठक में भाग लिया। इसी दिन उन्हें धनबाद आना था लेकिन ट्रेनें रद हो गईं। अगले दिन पूरे देश में लॉक डाउन घोषित हो गया। दिल्ली से रांची की फ्लाइट मिली नहीं और कोलकाता की फ्लाइट लेने पर वाहन की व्यवस्था नहीं हो पाती। जिसके वजह से वे दिल्ली में ही रह गए थे। हालाँकि खास बात यह है कि कांग्रेस के धनबाद जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने सांसद को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से क्वारंटाइन सेंटर भेजने की मांग की थी । उन्होंने कहा था -बाहर से आने वाले हर व्यक्ति को क्वारंटाइन किया जा रहा है। दिल्ली में कोरोना फैला हुआ है। वहां से सांसद पीएन सिंह धनबाद पहुंचे हैं। वे समझदार हैं। धनबाद को संक्रमण मुक्त रखने के लिए खुद को अपनी जांच करानी चाहिए। खुद को होम क्वारंटाइन पर जाने की घोषणा करनी चाहिए। सिंह ने कहा है कि अगर सांसद अपनी कोरोना जांच कराने के लिए सामने नहीं आते हैं तो प्रशासन को उन्हें क्वारंटाइन सेंटर भेज देना चाहिए। और आखिरकार ऐसा ही हुआ . जब सांसद खुद से कोरोना जाँच के लिए नही गये तो जिला प्रशासन के आदेश पर बीडीओ ने उनसे आग्रह किया और उम्न्हे 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन करने की बात कही. जिसके बाद यह फैसला हुआ कि सांसद को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन किया जायेगा.
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



